फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jitendra singh emphasised on skill development training of youth

युवा कौशल प्रशिक्षण को महत्त्व दें : जितेंद्र सिंह

Mon, 09 Jan 2017 06:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 09 Jan 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
jitendra singh emphasised on skill development training of youth
केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : File Photo

पीएमओ में केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने रियासत के शिक्षित युवाओं से कौशल प्रशिक्षण हासिल करने की अपील की है, ताकि शिक्षा के बाद उन्हें रोजगार हासिल करने में परेशानी न हो। नई दिल्ली में रविवार को उनसे मिले रियासत के विद्यार्थियों व शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में सिंह ने कौशल प्रशिक्षण की जरूरत को दर्शाया। 

विज्ञापन



डोडा जिले के अलावा रियासत के अन्य कई जिलों के विद्यार्थियों पर आधारित प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री को बताया कि श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों से पोस्ट ग्रेजुएट और कई डिग्रियां हासिल करने के बावजूद रियासत में उन्हें रोजगार हासिल नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री स्पेशल स्कालरशिप स्कीम के संबंधित मुद्दों पर डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सूचना दी है कि पीएमएसएसएस के अंतर्गत सीटों की संख्या को बढ़ाया है। हालांकि उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का आरोप है कि राज्य स्तर पर उन्हें दस्तावेज हासिल करने में देरी होती है और इसके लिए राज्य सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। इसके अलावा 2014 की बाढ़ और पिछले साल कश्मीर में हालात खराब रहने की वजह से भी तय समय में कई विद्यार्थी औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री के समक्ष उठाए गए कई प्रमुख विषय

jitendra singh emphasised on skill development training of youth
डॉ. ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : फाइल

प्रतिनिधिमंडल ने रहबर-ए-तालीम शिक्षकों के रिक्त पदों पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय स्कीम के शिक्षकों को शामिल करने का मुद्दा भी उठाया। डा. सिंह ने कहा कि उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले को राज्य शिक्षा विभाग के नोटिस में लाएंगे। इसके अलावा राज्य सरकार के साथ रहबर-ए-तालीम शिक्षकों के वेतन जारी करने में देरी का मामला भी उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जम्मू कश्मीर और उत्तरी पूर्वी राज्यों के विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है खासकर जो विद्यार्थी देश के विभिन्न हिस्सों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डोडा के विद्यार्थियों के एक समूह के लिए उन्होंने कौशल प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद में तीन माह के कोर्स का प्रबंध किया है।

इसी तरह रियासत के अन्य जिलों के विद्यार्थियों के लिए भी किया जा सकता है। इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंत्र के राष्ट्रीय संयोजक खुर्शीद रजाका और जाने सियासी कार्यकर्ता शौकत डेंग और इकलाख वानी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed