फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jhiri fair

Jammu News: आईजीपी ने झिड़ी मेले की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
Jhiri fair
झिड़ी मेला स्थल का दौरा करते आईजी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्रोत पुलिस
मेला अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास, अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत
विज्ञापन


जम्मू। आईजीपी जम्मू जोन भीम सेन टूती ने मंगलवार को झिड़ी मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की जिसमें आर्मी, बीएसएफ के अधिकारी व पुजारी भी मौजूद रहे। आईजी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेला अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास है और इसमें देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। भीड़ के बीच मेला शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो इसलिए हर पहलू पर नजर रखनी होगी। बैठक के दौरान एसडीएम मढ़ पल्लवी मिश्रा ने आईजी को बताया कि मेला आयोजन को लेकर सिविल प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग और मेला स्थल की निगरानी को लेकर विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। बैठक के बाद आईपी ने डीआईजी शिव कुमार शर्मा, एसएसपी ट्रैफिक अमित भसीन के साथ मेला स्थल का दौरा किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed