फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jhajjar Kotli terrorist attack big mistake in security, terrorists escaped many barrier

J&K: झज्जर कोटली आतंकी हमला सुरक्षा में बड़ी चूक, आधा दर्जन नाकों से बच निकले आतंकवादी

Thu, 13 Sep 2018 03:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 13 Sep 2018 03:54 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar Kotli terrorist attack big mistake in security, terrorists escaped many barrier
इसी ट्रक में सवार थे आतंकी - फोटो : अमर उजाला

झज्जर कोटली में हुआ आतंकी हमला एक और नाकामी है। इसे सुरक्षा में बड़ी चूक ही कहा जाएगा। बाड़ी ब्राह्मणा से लोड हुआ यह ट्रक आतंकियों को लेकर 39 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली तक पहुंच गया। रास्ते में कई पुलिस नाके आए। लेकिन कहीं पर यह पकड़ में नहीं आए।

विज्ञापन


यदि यह ट्रक  बाईपास रोड से झज्जर कोटली गया, तब भी रास्ते में बड़ी ब्राह्मणा का बलोल पुलिस नाका, इसके बाद कुंजवानी पुलिस नाका, फिर सिद्धड़ा पुलिस नाका, सिद्धड़ा के आगे पुल का नाका, नगरोटा पुलिस नाका और यहां तक की बन टोल प्लाजा से भी यह ट्रक आगे से गुजरकर गया। आधा दर्जन पुलिस नाकों की नाक तले ये ट्रक निकल कर झज्जर कोटली पहुंच गया। सूत्रों का यह भी कहना है कि आतंकियों के भागने के करीब एक घंटे के बाद पुलिस की कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन


तब तक सेना और सीआरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। बार-बार यह बात सामने आई है कि नेशनल हाइवे पर हमेशा आतंकियों के हमला करने का खतरा है। बावजूद इसके आतंकी हाईवे से कठुआ से झज्जर कोटली तक पहुंच गए तो इसे सुरक्षा में एक बड़ी चूक ही कहा जाएगा। इससे पहले इसी साल सुंजवां में हुआ आतंकी हमला भी सुरक्षा में एक बड़ी चूक था। आतंकी इलाके में पूरी रात बिताने के बाद सैन्य कैंप में घुसे और हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जब उधमपुर के नरसो नाले के पास आतंकी हमला हुआ था। तब जिंदा पकड़े गए आतंकी नावेद ने बताया था कि वह कितनी देर तक हाइवे पर रुका रहा। ट्रक में बैठा रहा। तब भी वह बड़ी ब्राह्मणा से ही बैठा था। उधमपुर तक पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed