फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jena begum who kept fast for salman khans bail

जैना बेगम की दुआओं से मिली सलमान को जमानत

Fri, 08 May 2015 08:51 PM IST
Updated Fri, 08 May 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
jena begum who kept fast for salman khans bail

यू तो सलमान खान की जमानत के लिए देश और दुनिया भर में उनके प्रशंसक दुआ मांग रहे थे लेकिन उनकी एक ऐसी प्रशंसक भी है जिसने उनकी फिल्में तो नहीं देखी लेकिन सलमान की मुरीद जरूर हैं। ये हैं अनंतनाग की जैना बेगम। सलमान खान के हिट एंड रन केस में सजा का ऐलान होने के बाद से ही जैना बेगम उपवास पर थीं।

विज्ञापन


आज सलमान को जमानत की सूचना मिलते ही घाटी के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उधर अश्मुकाम गांव की जैना बेगम, जिन्होंने सलमान की रिहाई के लिए उपवास रखा था, उन्होंने दूसरे दिन जमानत की सूचना मिलने के बाद ही उपवास तोड़ा। जैना ने कहा कि आज मुझे दूसरा जन्म मिला है।
विज्ञापन


जैना के मुताबिक सलमान खान ने उनकी काफी मदद की है। अनंतनाग में अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग के दौरान इस परिवार के संपर्क में आए सलमान खान ने जैना बेगम के घर में न सिर्फ ईंटें डलवाईं, बल्कि अन्य जरूरत की चीजें भी उपलब्ध करवाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अब मुंबई जा सकेगा गौहर'

jena begum who kept fast for salman khans bail

जैना के मुताबिक उन्होंने दो दिनों तक लगातार सलमान की रिहाई के लिए दरगाह पर हाजिरी दी और रातभर जागती रही। इस दौरान वह सलमान की जल्द रिहाई की दुआ करती रहीं। उनका कहना है कि खुदा ने उनकी दुआ मंजूर की और सलमान को राहत मिल गई।

जैना ने कहा कि आज मेरी खुशी का ठिकाना नहीं। अब मेरा पोता गौहर (जिसे सलमान ने मुंबई ले जाने का वादा किया है) मुंबई जा सकेगा। इस दौरान जैना के घर पूरे इलाके के लोग खुशी मनाने पहुंचे।

आसपास के लोगों का कहना है कि जैना की तरह उन्हें भी सलमान से मदद की उम्मीद है। गौरतलब है कि घाटी में बजरंगी भाई जान फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने अनंतनाग के अश्मुकाम गांव के इस परिवार को गोद लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed