फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JCO martyr in IED blast on LoC

LoC पर आईईडी विस्फोट में जेसीओ शहीद, पाक का हाथ होने के संकेत

Sat, 01 Apr 2017 09:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ Updated Sat, 01 Apr 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
JCO martyr in IED blast on LoC
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
पुंछ जिले में एलओसी के पास शनिवार को हुए भीषण आईईडी विस्फोट में सेना के एक नायब सूबेदार (जेसीओ) शहीद हो गए। नायब सूबेदार एस अनयाइमां नागालैंड के रहने वाले थे और नियंत्रण रेखा पर दो नागा रेजीमेंट में तैनात थे। प्रारंभिक जांच में आईईडी विस्फोट के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 1.10 बजे जिले में एलओसी के दिगवार क्षेत्र की अग्रिम चौकी मैदान पोस्ट से कुछ दूरी पर एक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा।
विज्ञापन


आवाज सुनने के बाद क्षेत्र में तैनात सेना के जवानों ने तुरंत पोजिशन संभाल ली। उन्हें लगा कि पाक सेना ने गोलाबारी शुरू कर दी है। जवानों ने विस्फोट के कारणों का पता लगाने की कोशिश की तो उन्हें हाल ही में तैनात दो नागा रेजीमेंट के नायब सूबेदार एस अनयाइमां गंभीर रूप से घायल पड़े मिले। जवान तुरंत उनको उठाकर शिविर में ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद नगर स्थित सेना के 425 फील्ड एंबुलेंस अस्पताल लाया। वहां उपचार के दौरान नायब सूबेदार शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लास्ट में पाक और आतंकियों की साजिश

JCO martyr in IED blast on LoC
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विस्फोट के पीछे पाक सेना और आतंकियों का हाथ है। मदान चौकी के जंगल वाले रास्ते में आईईडी बिछाई गई थी। इससे पहले भी जिले में पाक सेना और आतंकी इस प्रकार की कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। 

गौरतलब है कि दिगवार क्षेत्र में तैनात सेना की 12 जाट रेजीमेंट अपना कार्यकाल पूरा करके स्थानांतरित हो रही है। उसके स्थान पर क्षेत्र में दो नागा रेजीमेंट को तैनात किया जाना है। हाल ही में दो नागा सेना की एडवांस पार्टी आई है। शहीद होने वाले नायब सूबेदार भी कुछ ही दिन पहले क्षेत्र में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed