{"_id":"196f74a70f7ed2c108ed0d1a53abad30","slug":"jcb-over-oli-at-udhampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से नहीं पहुंचा तेल, खुदाई कार्य ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से नहीं पहुंचा तेल, खुदाई कार्य ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Fri, 03 Oct 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण पंचैरी के सद्दल गांव में एक बार फिर खुदाई का कार्य बंद हो गया है, जिसको लेकर ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति काफी रोष है। एक जेसीबी का तेल वीरवार को ही खत्म हो चुका था तो शुक्रवार को दूसरी जेसीबी के खराब होने से खुदाई पूरी तरह से बंद हो गई है। लिहाजा शुक्रवार को मलबे से कोई शव बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन
गौरतलब है कि करीब चार दिन से जिला प्रशासन की तरफ से मलबे के नीचे दबे शवों को बाहर निकालने के लिए सद्दल में जेसीबी से खुदाई का काम करवाया जा रहा था। मंगलवार व बुधवार को खुदाई के दौरान सात शवों को बाहर निकालने में कामयाबी मिली थी। वीरवार को तेल खत्म होने के कारण एक जेसीबी ने काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी देने के बाद भी प्रशासन ने सद्दल तक तेल नहीं पहुंचाया। शुक्रवार को दूसरी जेसीबी काम कर रही थी कि अचानक खराबी के कारण जेसीबी ने काम करना बंद कर दिया। दिन भर काम बंद ही रहा। अब सभी जेसीबी की मरम्मत होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं दिन ब दिन खुदाई के कार्य में की जा रही लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति काफी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि छह सिंतबर की रात को पूरा गांव मलबे में दफन हो गया था। करीब एक महीना होने को है और प्रशासन शवों को बाहर निकालने के लिए केवल औपचारिकता पूरी करने का कार्य कर रहा है।
कश्मीर में युद्ध स्तर पर कार्य करवाया गया, जबकि सद्दल की तरफ कोई काम करवाया ही नहीं जा रहा है। उनके रिश्तेदारों के शव दिन व दिन मलबे में खराब होते जा रहे हैं। अगर प्रशासन ने जल्द खुदाई का पूरा करके शवों को निकलवाया तो ग्रामीण सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।