{"_id":"12a036765c059fbd06cd7316493ece20","slug":"jcb-over-oil-drilling-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी का तेल खत्म होने पर खुदाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी का तेल खत्म होने पर खुदाई प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Thu, 02 Oct 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचैरी तहसील के सद्दल गांव में एक जेसीबी में तेल खत्म हो जाने के कारण खुदाई का काम प्रभावित हुआ है। वीरवार को दिन भर खुदाई के बाद मलबे से केवल मवेशियों के ही शव बरामद हो सके हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन खुदाई का कार्य गंभीरता से नहीं करवा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में जेसीबी से खुदाई के दौरान मलबे से सात लोगों के शव बरामद हुए थे। वीरवार को दो जेसीबी खुदाई का काम कर रही थी कि अचानक एक जेसीबी का तेल खत्म हो गया। जिसके बाद जेसीबी ने काम बंद कर दिया। दूसरी जेसीबी काम करती रही, लेकिन काम प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
वीरवार को जेसीबी से खुदाई के दौरान केवल मवेशियों के शव ही बरामद हुए हैं। सरपंच रमेश सिंह, पंच करतार सिंह और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वीरवार को तेल खत्म होने पर फौरन पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जानकारी दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कर्मचारी जेसीबी का तेल लेकर सद्दल नहीं पहुंचा है। प्रशासन भी इसको गंभीरता से लेकर कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन