{"_id":"64496805296a68c9880666c6","slug":"jawans-should-be-alert-from-pakistani-infiltration-give-them-a-befitting-reply-in-the-same-language-dwivedi-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ दौरे पर उत्तरी कमान प्रमुख: पाकिस्तानी घुसपैठ से जवान रहें सतर्क, उन्हें उसी भाषा में दें मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ दौरे पर उत्तरी कमान प्रमुख: पाकिस्तानी घुसपैठ से जवान रहें सतर्क, उन्हें उसी भाषा में दें मुंहतोड़ जवाब
Thu, 27 Apr 2023 12:39 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:39 AM IST
सार
सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने पुंछ के भाटादूड़ियां में सैन्य वाहन पर हुए हमले में शामिल आतंकवादियों को जल्द ढेर करने के निर्देश दिए। राजोरी सहित आसपास के इलाकों मे आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
राजोरी-पुंछ सेक्टर के दौरे पर उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी
- फोटो : पीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी सेना की ओर से घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने के साथ ही उन्हें उसी भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। यह निर्देश उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने राजोरी और पुंछ सेक्टर के दौरे के दौरान बुधवार को परिचालन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिए।
विज्ञापन
सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने पुंछ के भाटादूड़ियां में सैन्य वाहन पर हुए हमले में शामिल आतंकवादियों को जल्द ढेर करने के निर्देश दिए और राजोरी सहित आसपास के इलाकों मे आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
पुंछ में सैन्य वाहन पर हमले के बाद राजोरी-पुंछ के विभिन्न इलाकों में आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए आपसी समन्वय बना कर काम करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि एलओसी के उस पार से होने वाली गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने जवानों की पीठ थपथपाते हुए उनका हौसला भी बढ़ाया। साथ ही उन्होंने नियंत्रण रेखा पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि को हल्के में न लेने और 24 घंटे कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।