फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jawans in army should given healthy food

'सेना में जवानों को दिया जाए अच्छा खाना'

Thu, 07 Aug 2014 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Thu, 07 Aug 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
jawans in army should given healthy food

सेना के जवानों को सबसे ज्यादा बीमारी खान-पान के कारण होते हैं। उत्तरी कमान के कमान अस्पताल में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में ऊंचाइयों पर तैनात जवानों को होने वाली बीमारियों, स्वास्थ्य एवं चुनौतियों पर चर्चा की गई। इस दौरान जवानों के लिए पौष्टिक आहार पर भी जोर दिया गया।

विज्ञापन


सेमिनार का उद्घाटन उत्तरी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल एचएस हुड्डा ने किया। उन्होंने कहा कि ऊंचाई पर जवानों को कई किस्म की बीमारियां हो जाती है। रिटायर्ड मेजर जनरल के चंदन, मेजर जनरल वेलू नारो ने जन स्वास्थ्य से जुड़ी मौजूदा चुनौतियां और भविष्य में इसके उपचार संबंधी जानकारी बताया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि पानी से उपचार की तकनीक विकसित की गई है। उसके उपचार के तरीके व थैरेपी की तैयारियों की जानकारी दी गई। मानसिक स्वास्थ्य पर भी शस्त्र सेना और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलमेंट आर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण बातें कहीं। चीफ आफ स्टाफ उत्तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल एचजेएस सचदेव ने पैनल चर्चा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सियाचीन में तैनात जवानों के स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीरता से विचार किया गया। उनके अनुसार जवानों को सबसे अधिक खाने पीने और चमड़ी के रोग होते हैं। इन बीमारियों को दूर करके उनका उपचार करना ही सेना की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed