फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jawan line spot on guard duty in Kashmiri Pandit Puran Bhat massacre

Target Killing Shopian: कश्मीरी पंडित हत्याकांड में गार्ड ड्यूटी पर तैनात जवान लाइन हाजिर, विभागीय जांच शुरू

Tue, 18 Oct 2022 02:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Oct 2022 02:49 AM IST
सार

शोपियां में तैनात अधिकारी ने बताया कि घर के करीब ही कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण को गोली मारी गई। इलाके में कुल 9 परिवार रहते हैं और उनके ‘क्लस्टर’ के बीच में ‘पांच प्लस एक’ की गारद है जो घटना के समय मौके पर तैनात थी। उनके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Jawan line spot on guard duty in Kashmiri Pandit Puran Bhat massacre
टारगेट किलिंग के बाद पहुंचे सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

शोपियां जिले के चौधरी गुंड में कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट की हत्या में लापरवाही के आरोप में घटना के समय गार्ड ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर बटालियन से अटैच कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


शोपियां के एक आला अधिकारी ने बताया कि घर के करीब ही पूरण कृष्ण को गोली मारी गई। इलाके में कुल 9 परिवार रहते हैं और उनके ‘क्लस्टर’ के बीच में ‘पांच प्लस एक’ की गार्ड है जो घटना के समय मौके पर तैनात थी।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि घटनास्थल से 150 मीटर की दूरी पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स का कैंप भी है तो ऐसे में आतंकवादी कहां से आए, इसको लेकर जांच की जा रही है। ऐसा लगता है आतंकी सेब के बगीचों से होकर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मी आर्म्ड पुलिस के थे जिन्हें अपनी बटालियन के साथ अटैच कर दिया गया है। विभागीय जांच में जल्द ही कुछ सामने निकल कर आता है तो वो साझा किया जाएगा।

दक्षिण कश्मीर के डीआईजी सुजीत कुमार ने माना था कि जिस समय हमला हुआ, वहां सिक्योरिटी तैनात थी। जिम्मेदार वे ही नहीं, बल्कि इस इलाके के अन्य अफसर भी हैं। गैर-विस्थापित कश्मीरी पंडितों की ‘कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति’ (केपीएसएस) ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए इसे सुरक्षा में चूक ठहराया था।


संगठन के अध्यक्ष संजय टिक्कू ने कहा कि अगर वहां गार्ड थे तो वो हमले के समय क्या कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस पहले से कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों को मूवमेंट न करने को कह रही थी। अगर उनके पास ऐसी किसी वारदात को अंजाम देने का इनपुट था तो इस घटना को सुरक्षा व्यवस्था में चूक नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed