फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jawan jagshir singh martyr in sniper shot in naushera sector rajouri

J&K: पाकिस्तान के स्नाइपर शॉट से जवान शहीद, भारत-पाक सीमा पर बढ़ा तनाव

Sun, 31 Dec 2017 01:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sun, 31 Dec 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
jawan jagshir singh martyr in sniper shot in naushera sector rajouri
- फोटो : file photo
टेक्टिकल स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने एक बार फिर से राजोरी के नौशेरा सेक्टर में गोलाबारी की। इस दौरान पाक की ओर से राजोरी के नौशेरा सेक्टर में स्नाइपर शॉट से हमला किया गया जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।
विज्ञापन


शहीद जवान की पहचान पंजाब के फिरोजपुर जिले के निवासी जगशीर सिंह के तौर पर हुई है। पाक की गोलाबारी का भारतीय सेना में भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी के बाद नौशेरा समेत एलओसी से सटे तमाम इलाकों में उपजे तनाव के मद्देनजर सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाक की ओर से लगातार सीमा पर गोलीबारी की जा रही है जिसकी वजह से सीमा से सटे इलाकों में तनाव बरकरार है। माना जा रहा है भारतीय सेना की ओर से की गई टेक्टिकल स्ट्राइक से पाक बौखलाया है और इसी कारण पाक भारतीय जवानों को स्नाइपर से निशाना बना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साल के आखिरी दिन भी नहीं बाज आया पाक

jawan jagshir singh martyr in sniper shot in naushera sector rajouri

पूरे साल की तरह पाकिस्तान आखिरी दिन भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और नौशेरा सेक्टर में स्नाइपर शॉट से हमला किया जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।
बता दें कि पाक ने साल 2017 में लगभग 885 से ज्यादा बार युद्धविराम का उल्लंघन कर चुका है। पाक की इस कायराना हरकत की वजह से उसे कई बार मुंह की भी खानी पड़ी है लेकिन इसके बावजूद पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। 

गोलीबारी में सिपाही जगसीर सिंह घायल हो गए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान वे शहीद हो गए। जगसीर सिंह पंजाब के मोहाली में जीरकपुर के गांव लोहगढ़ के रहने वाले थे और उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां एवं एक बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed