{"_id":"59f815334f1c1b87698b8766","slug":"jawan-committed-suicide-by-hanging-himself-with-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पंखे के साथ फंदा लगाकर जवान ने की आत्महत्या, मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पंखे के साथ फंदा लगाकर जवान ने की आत्महत्या, मामले की जांच शुरू
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैंबल इलाके में स्थित सेना के क्वार्टर में सोमवार दोपहर को सेना के जवान ने पंखे के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे पड़ोसियों ने क्वार्र्टर के अंदर बलविंद्र सिंह निवासी गुरदासपुर पंजाब को पंखे के साथ लगाए गए फंदे से लटकता हुआ पाया। तुरंत फंदे से उतार कर वाहन की व्यवस्था करके बलविंद्र को मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि दोपहर को ही बलविंद्र ने अपनी पत्नी व बच्चे को बस में बिठाकर गुरदासपुर के लिए रवाना किया था और फिर उनके जाने के बाद र्क्वाटर में पहुंच कर कुछ समय के बाद फंदा लगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन