फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jatin Sharma passed the CDS exam in the second attempt

Jammu News: किसान के बेटे जतिन शर्मा ने दूसरे प्रयास में उत्तीर्ण की सीडीएस परीक्षा

Fri, 30 May 2025 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 30 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Jatin Sharma passed the CDS exam in the second attempt
कठुआ। खोख्याल गांव निवासी गरीब किसान के बेटे जतिन शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होकर जिला और जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

जतिन ने दूसरे प्रयास में ही ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) गया/चेन्नई के लिए 160वीं रैंक और भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून के लिए ऑल इंडिया 185वीं रैंक हासिल की है। हालांकि, वह आईएमए में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन

सेना छावनी बसोहली के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई के दौरान सेना के जवानों और अधिकारियों को देखकर ही उन्हें सेना में जाने की प्रेरणा मिली। केंद्रीय विद्यालय लखनपुर से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद जतिन ने सेना का जवान बनने का संकल्प लिया। इसके लिए वह जबलपुर मध्यप्रदेश में सेना की भर्ती में भी शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच अग्निवीर योजना लागू होने के कारण रद्द हुई भर्ती और दिल्ली विश्वविद्यालय की स्नातक ऑनर्स राजनीति विज्ञान के पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया। इसके बाद से ही जतिन ने सेना में अधिकारी बनने की ठान ली।
इस मुकाम तक पहुंचने के लिए जतिन ने चार बार भारतीय वायु सेना की भर्ती परीक्षा दी लेकिन सफलता नहीं मिली। पांचवीं बार परीक्षा देने के बाद उनका चयन वायुसेना अधिकारी पद के लिए हुआ। हालांकि वायुसेना में जाने के लिए मेडिकल परीक्षा देने से पहले ही दूसरे प्रयास में वह यूपीएससी की सीडीएस परीक्षा में सफल हो गए।
खो-खो में राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी होने, दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान से स्नातक ऑनर्स की डिग्री लेने के बाद जम्मू विश्वविद्यालय से इस विषय में स्नातकोत्तर करने तक उन्होंने सेनाधिकारी भर्ती के लिए लगातार परीक्षा दी थी।
जतिन कहते हैं कि इस मुकाम को पाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत, स्थिरता और अनुशासन का परिचय दिया है। सेना में अधिकारी बनने के लिए पूरा श्रेय किसान पिता जोगेंद्र पाल और बुटीक में कपड़े सिलाई करने वाली माता नीना शर्मा को देते हैं। जतिन के बड़े भाई निजी कंपनी में कार्यरत हैं।


युवाओं को संदेश

किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए सबसे युवाओं को सबसे पहले निश्चय करना होगा कि वे बनना क्या चाहते हैं। एक लक्ष्य निश्चय कर उसको पाने के लिए स्थिरता, कड़ी मेहनत और अनुशासन से सफलता पाई जा सकती है। किताबों के अलावा कोई और दूसरा बेहतर मार्गदर्शक नहीं हो सकता। ऑनलाइन उपलब्ध सामग्री को पढ़कर आप किसी भी तरह का ज्ञान हासिल कर सकते हैं। लिहाजा आपका लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed