{"_id":"66527e838d530906f70493c4","slug":"jasia-akhtar-well-perform-in-dhaka-premier-division-women-cricket-league-jammu-news-c-385-1-ja21001-103787-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जसिया अख्तर ने ढाका प्रीमियर डिवीजन महिला क्रिकेट लीग में बिखेरी चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जसिया अख्तर ने ढाका प्रीमियर डिवीजन महिला क्रिकेट लीग में बिखेरी चमक
विज्ञापन
(फोटो) - अब तक तीन मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक लगाए
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की प्रतिभाशाली बल्लेबाज जसिया अख्तर ने बांग्लादेश के ढाका में खेली जा रही ढाका प्रीमियर डिवीजन महिला क्रिकेट लीग में शानदार प्रदर्शन किया है।
मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब का प्रतिनिधित्व करते हुए जसिया ने इस लीग में अब तक खेले गए तीन मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक बनाए हैं। जसिया ने 17 मई 2024 को जाबिद अहसन सोहेल क्रिकेट क्लब महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए पहले मैच में 69 गेंदों पर 102 रन बनाए और इसके बाद 20 मई को अपने दूसरे मैच में 33 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए। जसिया ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए 23 मई को मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के तीसरे मैच में गुलशन यूथ क्लब महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ सिर्फ 41 गेंदों पर 75 रन बनाए।