{"_id":"64fb8badb25147ce57029722","slug":"janmashtami-celebrated-in-sharda-temple-near-the-border-jammu-news-c-10-jam1006-198718-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बॉर्डर के समीप शारदा मंदिर में मनाई जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बॉर्डर के समीप शारदा मंदिर में मनाई जन्माष्टमी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। सेव शारदा कमेटी कश्मीर ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में टीटवाल एलओसी के करीब स्थित शारदा मंदिर में जन्माष्टमी समारोह का आयोजन किया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष रविंदर पंडित ने कहा कि समारोह की शुरुआत भजनों से हुई। मंदिर और गुरुद्वारे की भूमि को 2021 में पुनः प्राप्त किया गया और सिख गुरुद्वारे के साथ एक भव्य मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया। इसका उद्घाटन इस वर्ष मार्च में एलजी मनोज सिन्हा की उपस्थिति में गृह मंत्री अमित शाह ने किया था।
उन्होंने बताया कि इस धर्मशाला और गुरुद्वारे को 1947 में कबाइली हमलों में जला दिया गया था। हर दिन देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लगभग 50 तीर्थयात्री और आगंतुक इस स्थल पर आते हैं। पंडित ने कहा कि विभाजन और इस विरासत-धार्मिक स्थल के विनाश के बाद यह पहली बार था कि जन्माष्टमी समारोह आयोजित किया गया। मैं भारतीय सेना और स्थानीय लोगों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने पुजारी और तीर्थयात्रियों को हरसंभव सहायता प्रदान की।