{"_id":"64f63b28f76c6692310da4c8","slug":"janamashtmi-news-jammu-news-c-10-jam1008-195425-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राधा रानी संग रथ पर विराजेंगे कान्हा, 12 मुख्य बाजारों से गुजरेंगी 40 झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राधा रानी संग रथ पर विराजेंगे कान्हा, 12 मुख्य बाजारों से गुजरेंगी 40 झांकियां
विज्ञापन
- धर्मार्थ ट्रस्ट छह सितंबर को निकालेगा रथ यात्रा, मंदिरों से लेकर बाजारों तक सजावट पूरी
- मुस्लिम समुदाय भी करेगा रथ यात्रा का स्वागत
जम्मू। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों का शहर कान्हा के रंग में रंग गया है। मंदिरों से लेकर बाजारों में सजावट लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं शहर में शोभायात्रा का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। बुधवार 6 सितंबर को धर्मार्थ ट्रस्ट और सनातन धर्म श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पारंपरिक रथ यात्रा निकालेंगे।
रथ यात्रा में शहर के 12 प्रमुख बाजारों से होकर गुजरेगी। इसमें 40 झांकियां शामिल होंगी। बुधवार को शाम चार बजे रघुनाथ मंदिर से रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह रेजिडेंसी रोड, शहीदी चौक, कनक मंडी, सिटी चौक, पुरानी मंडी, लिंक रोड, जैन बाजार, चौक तबुतरा, पक्का डंगा से होते हुए मोती बाजार, राज तिलक रोड, पुराना अस्पताल से सिटी चौक होकर रघुनाथ मंदिर में संपन्न होगी। रथ यात्रा जिस भी बाजार से गुजरेगी वहां की बाजार एसोसिएशन शोभायात्रा का स्वागत करेगी। मुस्लिम समुदाय भी रथ यात्रा का स्वागत करेगा। शोभायात्रा में सबसे आगे रथ चलेगा। इसके पीछे झांकियां होगी। झांकियों में भगवान कृष्ण की लीलाओं का बखान किया जाएगा। सोमवार को धर्मार्थ ट्रस्ट ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवानिवृत्त बिग्रेडियर आरएस लंगेह ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की रथ यात्रा भक्तों के बीच एकता की भावना को बढ़ावा देने के साथ आध्यात्मिक ज्ञान और सांस्कृतिक संवर्धन के लिए एक मंच भी प्रदान करेगी।
सजे बाजार, जमकर हो रही खरीदारी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के बाजार और मंदिर सज गए हैं। बाजार में बड़ी से लेकर छोटी दुकानों पर श्रीकृष्ण के छोटे से लेकर बड़े रूप में मूर्तियां, पालकी, आसन, शृंगार के सामान खरीदने के लोग पहुंच रहे हैं। मोती बाजार में सोमवार को लोगों की भीड़ रही। विभिन्न रंग और डिजाइनों में सामान लोगों को आकर्षित कर रहा है। कान्हा की मूर्तियां और चित्र से लेकर पालकी और पोशाक की काफी मांग है। मूर्तियों की बात करे तो परेड बाजार में एक हजार से पांच हजार रुपये तक की कीमत में बिक रही हैं। लड्डू गोपाल का सिंहासन लड़की और लोहे का है, जिसकी कीमत 200 से लेकर 2000 हजार रुपये तक है। पोशाक में विभिन्न डिजाइन हैं, जो 200 से लेकर 1000 रुपये तक के हैं।
विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में भव्य आयोजन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर जम्मू में भव्य कार्यक्रम होगा। 7 सितंबर को शाम 4 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा, जो मध्य रात्रि तक चलेगा। इस दौरान मंदिर में भजन- कीर्तन का आयोजन होगा। श्री कृष्णा लील से लोगों को अवगत करवाया जाएगा। वहीं रघुनाथ मंदिर भी पूजा-अर्चना होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों की हुजूम उमड़ता है। मंदिर में विशेष पूजा भी होगी। वहीं नानक नगर शिव मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता होगी। मंदिर परिसर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में युवा भाग लेते हैं।