फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jamu kashmir dgp rr swain Modern and best weapons from Germany and Israel terrorists to eliminate

J&K: जर्मनी और इस्राइल के आधुनिक और बेहतरीन हथियार... डीजीपी ने बताया कैसे होगा आतंकियों का अंत

Fri, 28 Jun 2024 05:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 28 Jun 2024 05:33 PM IST
सार

डीजीपी आरार स्वैन ने कहा कि जर्मनी और इस्राइल से हथियार लाए जा रहे हैं। हमारे हथियार संग्रह में कोई कमी नहीं है। आतंकियों द्वारा एम 4 कारबाइन का इस्तेमाल करने और एसपीओ को दिए जाने वाले हथियार के संबंध में उन्होंने यह बात कही।

विज्ञापन
jamu kashmir dgp rr swain Modern and best weapons from Germany and Israel terrorists to eliminate
जम्मू कश्मीर डीजीपी - फोटो : अनिल कुमार

विस्तार

जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख आरआर स्वैन ने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के पास बेहतरीन और आधुनिक हथियार उपलब्ध है, जिनकी मदद से जल्द ही बचे-खुचे आतंकियों का भी सफाया कर दिया जाएगा। जिला कठुआ में मीडिया से रूबरू होते हुए एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने ये बात कही।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि जर्मनी और इस्राइल से हथियार लाए जा रहे हैं। हमारे हथियार संग्रह में कोई कमी नहीं है। आतंकियों द्वारा एम 4 कारबाइन का इस्तेमाल करने और एसपीओ को दिए जाने वाले हथियार के संबंध में उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन


आरआर स्वैन ने कहा कि डोडा, कठुआ की पहाड़ियों, रामबन, पुंछ, किश्तवाड़ और यहां तक कि कश्मीर में जम्मू कश्मीर पुलिस फ्रंट फुट पर रही है। इसका एहसास भारत सरकार को लंबे समय के बाद है। जिसे लेकर कोशिश की जा रही है और की भी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस एक तलवार की तरह है जिसकी धार की देखभाल की जरूरत है। उन्होंने दो टूक कहा कि प्रदेश में जंग जीतनी है तो जम्मू कश्मीर पुलिस के बिना नहीं जीती जा सकती। श्री अमरनाथ यात्रा प्रबंधों को लेकर उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हाईवे से लेकर यात्रा मार्ग, रूट, लंगर और लॉजमेंट सेंटरों की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed