फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather Updates Jammu Kashmir: Rain and snowfall expected in the state

Weather Updates Jammu Kashmir: प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार, जम्मू संभाग में दिनभर बादल छाए   

Wed, 19 Jan 2022 02:08 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 19 Jan 2022 02:08 PM IST
सार

प्रदेश में आगामी दिनों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू संभाग में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 8 डिग्री तक गिरावट आई है।

विज्ञापन
Weather Updates Jammu Kashmir: Rain and snowfall expected in the state
श्रीनगर में ठंड से बचने की कोशिश करती बुजुर्ग। - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। बुधवार को कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में बादल छाए हुए हैं। कश्मीर में लगातार चल रही बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो गया है। जम्मू संभाग के बीच मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ी है। यहां दिन का तापमान में सामान्य से 7 से 8 डिग्री तक गिरावट आई है। खराब मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन


22 और 23 जनवरी को हल्की बारिश और हिमपात की संभावना
रामबन के विभिन्न हिस्सों में निरंतर पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह के अंत में हल्की बारिश और हिमपात होने की आशंका जाहिर की है। 22 और 23 जनवरी को हल्की बारिश और हिमपात की संभावना जताई है। जनवरी के अंत तक किसी भी बड़े हिमपात का पूर्वानुमान न होने की बात कही है। 
विज्ञापन


कुपवाड़ा में हिमस्खलन में फंसे 14 नागरिकों को सेना ने सुरक्षित निकाला
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को मौसम के बदले मिजाज के बीच घाटी के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। कई मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के साथ दिन के तापमान में गिरावट आई है। जम्मू संभाग में कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से 6 डिग्री तक गिर गया है। बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ी है। प्रदेश के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एकतरफा बहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमस्खलन में फंसे 14 नागरिकों को सेना ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
उत्तरी कश्मीर के जिला कुपवाड़ा के तंगधार-चौकीबल हाईवे पर हिमस्खलन में फंसे 14 नागरिकों को सेना ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बर्फबारी और हिमस्खलन से हाईवे पर यातायात को बंद कर दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि 22 जनवरी तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। इस दौरान बारिश और बर्फबारी होगी। 

राजधानी श्रीनगर समेत कई जिलों में हल्की बारिश
हाईवे पर मंगलवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहनों को छोड़ा गया। रामबन के विभिन्न हिस्सों में निरंतर भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण दोनों तरफ से हाईवे बहाल नहीं हो पा रहा है। राजधानी श्रीनगर समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.1, पहलगाम में माइनस 0.7 और गुलमर्ग में माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के हंदवाड़ा, कुपवाड़ा, पहलगाम, साधना टाप, राजदान पास, जोजीला, शोपियां, अफरभट्ट, कांगडूरी, गुरेज आदि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।

जम्मू में दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट
जम्मू में दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आई है। सर्दी से बचने के लिए लोग सभी उपाय कर रहे हैं। यहां दिन का तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री गिरकर 12.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.4, बटोत में 2.6, कटड़ा में 6.2 और भद्रवाह में 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में शरीर जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का तापमान माइनस 1.3 और रात का न्यूनतम तापमान माइनस 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed