{"_id":"63f5a78a2a800cf3210197e8","slug":"jammu-youth-shot-other-after-dispute-one-dead-accused-arrested-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: कहा-सुनी के बाद दोस्तों के बीच चली गोली, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: कहा-सुनी के बाद दोस्तों के बीच चली गोली, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 22 Feb 2023 04:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 22 Feb 2023 04:18 PM IST
सार
दोस्तों के बीच आपसी विवाद में गोली चलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसमें एक दोस्त ने दूसरे पर गोली चला दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
Jammu GMC
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में दोस्तों के बीच आपसी विवाद में गोली चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात तीन दोस्त आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। आरोप है कि इसमें एक दोस्त ने दूसरे पर गोली चला दी। इससे उसकी मौत हो गई। मामला नगरोटा विस क्षेत्र के मथवार ब्लॉक के अघोर गांव का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात अघोर गांव में गोली चलने की शिकायत मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में पता चला कि आपस में हुई कहा-सुनी के बाद लखनपाल सिंह ने अरविंद सिंह पर गोली चला दी। इससे अरविंद की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सजगता बरतते हुए आरोपी को बन टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वारदात के समय एक अन्य दोस्त भी घटनास्थल पर मौजूद था। मृतक अरविंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमस जम्मू पहुंचाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद अरविंद के परिजनों को उसका शव सौंपा जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन