फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, young layer election

Jammu News: वोटर्स मीट में प्रत्याशियों ने गिनाए वादे, संशोधित मतदाता सूची जारी

विज्ञापन
jammu, young layer election
वोटर्स मीट को संबोधित करते अधिवक्ता एचसी जलमेरिया   स्रोत - स्वयं
यंग लॉयर्स एसोसिएशन की ओर से लॉयर्स चैंबर के कॉन्फ्रेंस हाल में हुआ आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। यंग लॉयर्स एसोसिएशन के चुनाव से पहले मंगलवार को वोटर्स मीट का लॉयर्स चैंबर्स के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजन हुआ। इसमें सभी प्रत्याशियों ने वादे और प्राथमिकताएं बताते हुए वोट की अपील की। मीट का आयोजन वोटर्स कॉर्नर्स के संयोजक अधिवक्ता एचसी जलमेरिया की देखरेख में किया गया।
मीट की शुरुआत में यंग लॉयर्स एसोसिएशन के निवर्तमान प्रधान रोहित शर्मा ने सभी का स्वागत किया और वोटर्स मीट का उद्देश्य बताया। मीट को संबोधित करते हुए अधिवक्ता एचसी जलमेरिया ने प्रदेश में बार काउंसिल का गठन और चुनाव कराने की मांग की। इसके बाद सभी पांच पदों के लिए चुनाव लड़ रहे 13 प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के सामने अपने चुनावी मुद्दे और जीतने के बाद की अपनी प्राथमिकताएं बताईं। साथ ही अपने लिए वोट की अपील की। कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता अर्जुन सिंह पठानिया ने वोटर्स कॉर्नर की ओर से सभी उम्मीदवारों मतदाता सम्मेलन में भाग लेने वालों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को ही यंग लॉयर्स एसोसिएशन की और से संशोधित मतदाता सूची भी जारी कर दी गई। सूची में 224 अधिवक्ताओं के नाम और शामिल किए गए हैं। इस तरह से दोनों सूचियों को मिलाकर 747 अधिवक्ताओं को मतदान का अधिकार दिया गया है।

वोटर्स मीट को संबोधित करते अधिवक्ता एचसी जलमेरिया   स्रोत - स्वयं

वोटर्स मीट को संबोधित करते अधिवक्ता एचसी जलमेरिया   स्रोत - स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed