फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, world, labour day, national conference

Jammu News: दिहाड़ी मजदूरों की शिकायतों के लिए समिति गठित, सम्मान की होगी रक्षा

विज्ञापन
jammu, world, labour day, national conference
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शेर-ए-कश्मीर भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते खाद्य एवं आपूर्त
- नेशनल कान्फ्रेंस की तरफ से जम्मू के शेर-ए-कश्मीर भवन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस
विज्ञापन

- खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री ने दी सरकार की योजनाओं की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शेर-ए-कश्मीर भवन में नेशनल कान्फ्रेंस की तरफ से कार्यक्रम हुआ। इसमें दिहाड़ी मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए सरकार की तरफ से दी जाने वाली सुविधाओं, योजनाओं की जानकारी दी गई। खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि दिहाड़ी मजदूरों की शिकायतों के लिए सरकार ने समिति का गठन किया है। उनके सम्मान की रक्षा की जाएगी।

मंत्री ने कार्यक्रम के शुरू होने के बाद पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। ठेका प्रथा खत्म् करने की दिशा में हम मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर जेकेएनसी लेबर सेल के अध्यक्ष नर सिंह ने मंत्री व मुख्यमंत्री के सलाहकार को ज्ञापन सौंपा। इसमें दैनिक वेतनभोगी, आकस्मिक और समेकित श्रमिकों के नियमितीकरण, घाटे में चल रहे सार्वजनिक उपक्रमों के पुनरुद्धार, निजी क्षेत्र में ठेका श्रम की समाप्ति, रोजगार सृजन करने वाले गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों का निर्माण की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, विधायक गुरेज नजीर गुरेजी, अजय सधोत्रा, अतिरिक्त महासचिव और पूर्व मंत्री, रतन लाल गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष, शेख बशीर अहमद आदि मौजूद रहे।

---
वेयर हाउस में मजदूरों ने उठाई शौचालय, शेल्टर बनाने की मांग
वेयर हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा के सामने मजदूरों ने रात में विश्राम की कोई जगह न होने की समस्या बताते हुए शेल्टर होम बनाने, शौचालय के निर्माण, 250 से अधिक मजदूरों के ई-श्रमकार्ड बनवाने की मांग रखी। साथ ही लोडर वाहनों के चालकों ने मांग की कि जिस जगह पर माल लेकर जा रहे हैं उसी जगह की पर्ची कटनी चाहिए। हर जगह पर्ची लगने से उनको नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed