फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Won the Inter District Footbal and Cricket Tournament

Jammu News: अंतर जिला प्रांत स्तरीय फुटबॉल और क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना जम्मू

विज्ञापन
Jammu Won the Inter District Footbal and Cricket Tournament
फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम ट्रॉफी के साथ
खेल गांव नगरोटा में खेल गए मुकाबले, विजेता व उप-विजेता को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू जोन ने अंतर जिला प्रांत स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल और क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। ये टूर्नामेंट युवा सेवा और खेल विभाग ने खेल गांव में आयोजित किया था। टूर्नामेंट में शनिवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए।
फुटबॉल में पहला सेमीफाइनल जिला कठुआ और उधमपुर के बीच हुआ। इसमें कठुआ ने 2-0 से जीत हासिल की। दूसरे सेमीफाइनल मैच जम्मू और राजोरी के बीच हुआ। इसमें जम्मू ने 3-0 से जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला जम्मू और कठुआ के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में जम्मू ने कठुआ को 2-1 से हराया। जम्मू के लिए अनास और अर्नोव ने एक-एक गोल किया, जबकि कठुआ के लिए गुरमीत सिंह ने एक गोल किया।
विज्ञापन

वहीं अंडर-17 क्रिकेट का फाइनल मुकाबला गांधीनगर और जम्मू जोन के बीच हुआ। इसमें जम्मू जोन ने 15 रन से जीत हासिल की। जम्मू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 105 रन बनाए। शिवम ने 46 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए गांधीनगर जोन की टीम 90 रन ही बना सकी और उसे 15 रन से हार मिली। फाइनल मुकाबले में युवा सेवा और खेल विभाग के उप निदेशक जतिंद्र मिश्रा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेता और उप-विजेता टीमों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed