फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, women story

Jammu News: लखपति दीदी कमाया नाम, 3000 से अधिक महिलाओं को दे रहीं काम

Sat, 19 Apr 2025 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 19 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
jammu, women story
पलांवाला की सोनिका वर्मा और परगवाल की प्रीति देवी बनीं प्रेरणा
विज्ञापन

लखपति दीदी बन अन्य महिलाओं की कर रही मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सपने उन्हीं के साकार होते हैं, जो उनके लिए दिनरात मेहनत करते हैं। यह बात जम्मू की सोनिका वर्मा और प्रीति देवी पर स्टीक बैठती है। इन दोनों ने कड़ी मेहनत से जहां लखपति दीदी बनने का सपना पूरा किया वहीं, अब वह 3000 से अधिक महिलाओं को काम दे रही हैं।
यह दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में स्वरोजगार के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं। प्रीति का हस्तनिर्मित घरेलू सजावट और सोनिका का मसाले व दूध उत्पादों बनाने का काम है।
विज्ञापन

परगवाल निवासी प्रीति देवी ने बताया कि पहले वह घर पर ही छोटे स्तर पर हैंड बैग, मोबाइल कवर और झालरें आदि बनाती थीं। 2018 में स्वयं सहायता समूहों से जूड़ी और आर्थिक मदद मिलने पर काम को बढ़ाया। अपने साथ अन्य महिलाएं जोड़ीं, जिनकी संख्या अब 300 हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूह ने पूरा किया सपना
प्रीति ने बताया कि खुद का काम खोलने का सपना था, जिसे स्वयं सहायता समूह ने साकार करने में काफी मदद की। जम्मू-कश्मीर सहित दिल्ली में भी स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगा चुकी हैं। पहले स्थानीय बाजारों में ही सामान बेचती थीं, लेकिन अब दिल्ली तक मांग रहती है। खुद लखपति दीदी बन चुकी हूं। अब साथ जुड़ी महिलाओं को भी लखपति दीदी बनने में मदद कर रही हूं।


2022 में स्वयं सहायता समूह से जुड़कर की शुरुआत
पलांवाला के जोगवां निवासी सोनिका ने बताया कि 2022 में स्वयं सहायता समूह से जुड़कर सफर की शुरुआत की। आर्थिक सहायता मिलने पर मसाले बनाने का काम बड़े स्तर पर शुरू किया। मशीन लगा ली। पहले केवल आसपास की दुकानों तक ही माल जाता था, लेकिन अब गांव के साथ-साथ जम्मू के बाजारों तक पहुंच हो गई है। इसके अलावा ऑटोमेटिक मिल्क कलेक्शन यूनिट लगाई है। इसमें दूध से फैट एकत्र कर विभिन्न उत्पाद बनाए जाते हैं। शुरुआत में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब मेहनत से काम के साथ-साथ आय में भी इजाफा हुआ है। आज लगभग 3000 महिलाएं दोनों यूनिटों में काम कर रही हैं। जल्द ही और महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूह से जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed