फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, woman story

Jammu News: बिश्नाह की शीतल ने मेहनत से जीवन में घोली सफलता की मिठास

Mon, 17 Mar 2025 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 17 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
jammu, woman story
कागज के लिफाफे बनाने से शुरू किया सफर, आज रोजाना कर रहीं सौ लीटर दूध का कारोबार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। कुछ लोग हालातों के सामने घुटने टोक देते हैं, तो कुछ मेहनत से हालात ही बदल देते हैं। यह बात बिश्नाह के सुल्तानपुर निवासी रहने वाली शीतल कुमारी पर सटीक बैठती है। शीतल ने बुरे समय में हिम्मत से हालातों का सामना किया। कागज के लिफाफे बनाने से शुरू किया सफर आज् आज लखपति दीदी तक पहुंच गया है। वह रोजाना 100 लीटर दूध का कारोबार कर रही हैं।
इससे वह आज अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनीं। शीतल अपने संघर्ष की कहानी को साझा करते हुए कहती हैं कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण रद्दी के कागज लेकर उनके लिफाफे बनाने का काम शुरू किया था। फिर 2014 में सरकार की उम्मीद योजना के साथ जुड़कर सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाया। इसके बाद ऑटोमेटिक मिल्क कलेक्शन सेंटर शुरु किया। पहले तो केवल दूध का ही व्यापार किया। फिर ट्रेनिंग लेकर दूध उत्पादों के निर्माण जैसे पनीर,कलाड़ी,घी आदी का काम की शुरूआत की।
विज्ञापन


2012 में मिशन शक्ति से जुड़ीं और 35 महिलाओं को रोजगार दिया
शीतल बताती हैं कि 2021 में मिशन शक्ति का साथ पाकर जूट उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण लिया और 35 महिलाओं को साथ जोड़ा। उन्हें भी रोजगार कमाने का अवसर दिया। विभिन्न जगहों पर जाकर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के सरकारी स्कीम के बारे में बताती हैं और खुद का काम खोलकर आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए भी प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूट व मशरूम उत्पादन के लिए 35 अन्य महिलाओं को जोड़ा जूट व डेयरी के काम के साथ मशरूम उत्पादन के लिए भी 35 अन्य महिलाओं के साथ जोड़ा है। शीतल के मुताबिक रोजोना 100 किलो दूध का कारोबार करती हैं। शीतल का कहना है कि खुद तो लखपति दीदी बन चुकी हैं अब अन्य महिलाओं का लखपति दीदी बनने का सपना साकार करने में मदद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed