फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu wins in ongoing night-time volleyball competition in Poonch

पुंछ में चल रही रात्रि कालीन वालीबाल प्रतियोगिता में जम्मू विजयी

Wed, 11 Oct 2017 11:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Wed, 11 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
कालेज मैदान में जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की ओर से पहली बार लड़कियों के  विभिन्न आयु वर्ग की रात्रि कालीन वालीबाल प्रतियोगिता करवाई गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बुधवार को हुए समारोह की अध्यक्षता खेल अधिकारी मोहम्मद अयाज खान, निर्जीत सिंह और तारिक खान ने की। इसके अलावा विकास आयुक्त तारिक अहमद जरगर और एसएसपी राजीव पांडे बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर खेल का शुभारंभ करवाया। पहले मैच के 19 आयु वर्ग में जम्मू ने कश्मीर डिवीजन की टीम को हराकर मैच जीता। जिला विकास आयुक्त ने खेल विभाग के प्रयासाें की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहली बार इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन करना बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए वह विभाग के सभी कर्मियों को बधाई देते हैं। कहा कि कश्मीर से जो लड़कियां खेलने पहुंची हैं उनकी हिम्मत का सलाम करते हैं। एसएसपी ने कहा कि इससे लड़कियों का हौसला बढ़ेगा।


कश्मीर से आई खिलाड़ियों में निगद बट्ट, साजिया, समीरा ने बताया कि उन्हें पहली बार इस प्रकार की लाइट में खेलने का मौका मिल रहा है। कहा कि कश्मीर के हालात खराब होने के कारण वह स्कूल के समय ही खेल पाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed