{"_id":"59de62ea4f1c1b65548b6f61","slug":"jammu-wins-in-ongoing-night-time-volleyball-competition-in-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में चल रही रात्रि कालीन वालीबाल प्रतियोगिता में जम्मू विजयी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में चल रही रात्रि कालीन वालीबाल प्रतियोगिता में जम्मू विजयी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेज मैदान में जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की ओर से पहली बार लड़कियों के विभिन्न आयु वर्ग की रात्रि कालीन वालीबाल प्रतियोगिता करवाई गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बुधवार को हुए समारोह की अध्यक्षता खेल अधिकारी मोहम्मद अयाज खान, निर्जीत सिंह और तारिक खान ने की। इसके अलावा विकास आयुक्त तारिक अहमद जरगर और एसएसपी राजीव पांडे बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर खेल का शुभारंभ करवाया। पहले मैच के 19 आयु वर्ग में जम्मू ने कश्मीर डिवीजन की टीम को हराकर मैच जीता। जिला विकास आयुक्त ने खेल विभाग के प्रयासाें की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहली बार इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन करना बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
इसके लिए वह विभाग के सभी कर्मियों को बधाई देते हैं। कहा कि कश्मीर से जो लड़कियां खेलने पहुंची हैं उनकी हिम्मत का सलाम करते हैं। एसएसपी ने कहा कि इससे लड़कियों का हौसला बढ़ेगा।
कश्मीर से आई खिलाड़ियों में निगद बट्ट, साजिया, समीरा ने बताया कि उन्हें पहली बार इस प्रकार की लाइट में खेलने का मौका मिल रहा है। कहा कि कश्मीर के हालात खराब होने के कारण वह स्कूल के समय ही खेल पाते हैं।