{"_id":"65d279c7d6f2c78ec70cb2c4","slug":"jammu-vasant-utsav-culture-jammu-news-c-10-jam1008-305488-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बच्चों के कार्यक्रमों में दिखे सांस्कृतिक रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बच्चों के कार्यक्रमों में दिखे सांस्कृतिक रंग
Mon, 19 Feb 2024 03:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री सनातन धर्म सभा की ओर से गीता भवन में मनाया गया वसंत उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म सभा जम्मू-कश्मीर की ओर से गीता भवन परेड में रविवार को वसंत उत्सव मनाया गया। पुरुषोत्तम दधिचि की अध्यक्षता में एसडी स्कूल जुलाका मोहल्ला के छात्रों और हैंडबाल एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर आरएसएस के प्रांत कार्यवाह डॉ. विक्रम मुख्य अतिथि थे। उन्होंने मनुष्यों के बीच सामाजिक समरसता के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता समाज के तेजी से विकास के लिए बहुत आवश्यक है। डॉ. विक्रम ने समाज में संत रवि दास महाराज की भूमिका की प्रशंसा की और समाज के लिए दिखाए एकता के रास्ते का अनुसरण करने को कहा। पुरुषोत्तम दधीचि ने कल्पना चावला, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, महर्षि दयानंद सरस्वती, स्वामी रामकृष्ण परम हंस, गुरु रविदास महाराज और छत्रपति शिवाजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सभा के महासचिव संजय गुप्ता, राजन शर्मा, शक्ति दत्त, अरुण गुप्ता, अनिल मगोत्रा, दलीप गुप्ता, सुभाष कुमार, विजय कुमार और अशोक महाजन मौजूद रहे।