फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, Valentine's Day

Jammu News: चॉकलेट डे... रिश्तों में मिठास घोलने के लिए तरह-तरह के हैंपर तैयार

Sun, 09 Feb 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 09 Feb 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
jammu, Valentine's Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन रविवार को चाॅकलेट डे मनाया जाएगा। रिश्तों में मिठास घोलते इस दिन विशेष के लिए बाजार में चाॅकलेट के तरह-तरह के गिफ्ट हैंपर तैयार हैं। बाजार में 300 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक के गिफ्ट हैंपर उपलब्ध हैं।
दुकानदारों का कहना है कि इन दिनों चाॅकलेट के रेट अच्छे खासे बढ़ गए हैं। अक्तूबर 2024 तक 120 रुपये कीमत वाली चाॅकलेट अब 200 रुपये में मिल रही है। हालांकि, चाॅकलेट खाने के शौकीनों के लिए कीमतों में ये बढ़ोतरी मायने नहीं रखती है।
विज्ञापन

प्लेन चॉकलेट, फ्रूट एंड नट्स, हेजलनट, डार्क चॉकलेट, फेरेरो रोशेर और अन्य किस्में शामिल हैं। सेहत को लेकर सजग लोग डार्क चाॅकलेट पसंद करते हैं। दुकानदार आलोक गुप्ता ने बताया कि चॉकलेट खरीदने वालों में सिर्फ युवा ही नहीं हर वर्ग के लोग होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब वैलेंटाइन का मायने सिर्फ युवाओं के आपसी जुड़ाव से नहीं होता। कोई दादी को, कोई मां के लिए भी चॉकलेट खरीद कर ले जाता है। दुकानदार आदिल ने कहा कि ऑनलाइन उपलब्धता के कारण दुकानों तक लोग कम आते हैं। हालांकि, दुकानदार भी बड़े-बड़े गिफ्ट हैंपर तैयार करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed