{"_id":"e5c8b63636e4015e21fb74df2195fea6","slug":"jammu-university-youth-festival-postponed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू यूनिवर्सिटी के यूथ फेस्टिवल की तारीखें बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू यूनिवर्सिटी के यूथ फेस्टिवल की तारीखें बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 18 Nov 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी की ओर से जम्मू यूनिवर्सिटी में 22 नवंबर से आयोजित होने वाला यूथ फेस्टिवल स्थगित हो गया है।
विज्ञापन
अब 15 से लेकर 19 जनवरी तक इस यूथ फेस्टिवल की तिथि निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि इस यूथ फेस्टिवल में देश के नार्थ जोन के करीब चालीस यूनिवर्सिटी के युवा शामिल होंगे।
जम्मू यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स वेलफेयर डिपार्टमेंट के डीन प्रो. पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि कई राज्यों के विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं हो रही हैं, जिससे वहां के विद्यार्थी इम्तिहानों में व्यस्त हैं, जबकि राज्य में 24 नवंबर को चुनाव भी हैं। लिहाजा इसकी वजह से जम्मू यूनिवर्सिटी में होने वाले यूथ फेस्टिवल का आयोजन स्थगित करना पड़ा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि नए साल 15 जनवरी से यूथ फेस्टिवल को लेकर नार्थ जोन के करीब चालीस विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों में नए साल का जोश भी होगा तथा परीक्षाओं से मुक्त होकर अपनी कला का भी वह प्रदर्शन बेहतरीन ढंग से कर पाएंगे।
विज्ञापन