फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu university youth festival begins today

जम्मू यूनिवर्सिटी में युवा महोत्सव आज से शुरु

Wed, 14 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 14 Jan 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
jammu university youth festival begins today

जेयू के जनरल जोरावर सिंह सभागार में युवा महोत्सव में 15 से 19 जनवरी तक धूम रहेगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव के दौरान विभिन्न यूनिवर्सिटी के छात्र धमाल मचाएंगे। महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल एनएन वोहरा करेंगे। जम्मू यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. आरडी शर्मा समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन


जेयू के जनरल जोरावर सिंह सभागार में बुधवार को दिन भर चहल-पहल रही। नार्थ जोन से आने वाले विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभागी पंजीयन कक्ष में देर रात तक रजिस्ट्रेशन कराते देखे गए। रात आठ बजे तक आठ यूनिवर्सिटी के करीब ढाई सौ प्रतिभागियों का पंजीकरण हो चुका था, जबकि विद्यार्थियों का आना जारी था।
विज्ञापन


मेजबान यूनिवर्सिटी जम्मू विश्वविद्यालय के अलावा बाबा गुलाम शाह यूनिवर्सिटी, श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी कटड़ा, पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी, डा. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा,  दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नालाजी, चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी सिरसा के छात्र इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा महोत्सव उद्घोष में शामिल होने के लिए नार्थ जोन से पहुंचने वाले विद्यार्थी देरी से रात तक जनरल जोरावर सिंह सभागार के पंजीकरण कक्ष तक पहुंच सके। ट्रेनों की लेटलतीफी का असर यूथ फेस्टिवल के प्रतियोगी विद्यार्थियों पर भी पड़ा।

यूनिवर्सिटी के सभी कार्यक्रम स्थलों को बखूबी सजाया गया है। हालांकि, बारिश के कारण इस सजावट में बाधा जरूर पहुंची। शाम तक लाइटें नहीं जलाई जा सकी थीं। मुख्य रूप से जनरल जोरावर सिंह सभागार, ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार तथा वीसी चैंबर की इमारतों को कार्यक्रम स्थल में शामिल किया गया है।


इनकी रहेगी धूम
पांच दिनों के महोत्सव में सोलो डांस, म्यूजिक में क्लासिकल वोकल सोलो, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल लाइट वोकल सोलो, वेस्टर्न वोकल सोलो, वेस्टर्न ग्रुप सांग, इंडियन ग्रुप सांग, फोक आर्केस्ट्रा, फाइन आर्ट्स में पेंटिंग, कार्टूनिंग, पोस्टर मेेकिंग, क्ले माडलिंग, रंगोली, फोटोग्राफी, साहित्यिक गतिविधियों में इलोकेशन, डिबेट व क्विज तथा नाटक कला में मिमिक्री, माइम, स्किट व वन एक्ट प्ले गतिविधियां शामिल हैं। इसमें नार्थ जोन के 25 विश्वविद्यालयों के करीब साढ़े नौ सौ प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed