फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu university vc flown kite on janmashtami

जम्मू यूनिवर्सिटी में पतंग उत्सव में वीसी ने उड़ाई पतंग

Tue, 19 Aug 2014 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 19 Aug 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
jammu university vc flown kite on janmashtami

पावन पर्व जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को जम्मू यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट वेलफेयर डिपार्टमेंट के तत्वावधान में विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में पतंगोत्सव का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस पतंगोत्सव का उद्घाटन जम्मू यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. मोहनपाल सिंह ईशर द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि समाज में हमें शांति, सहयोग तथा सौहार्द बनाए रखना है। इस पतंगोत्सव में ओल्ड कैंपस के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे पतंगों को आसमान में उड़ाकर अपनी खुशियों का इजहार किया। इस अवसर पर जम्मू यूनिवर्सिटी के कई जाने-माने अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिनमें डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. पंकज श्रीवास्तव, चेयरपर्सन कैंपस कल्चरल कमेटी की प्रो. परमेश्वरी शर्मा, इतिहास विभाग के एचओडी प्रो. एसएस जम्वाल, कुलपति के स्पेशल सेक्रेटरी जय कुमार शर्मा, प्रो. समीर गुप्ता, पत्नीटाप कैंपस के निदेशक डा. प्रकाश चंद अंताल आदि मौजूद रहे। इस मौके पर ओल्ड कैंपस में रहने वाले स्टाफ, शोध छात्र तथा विद्यार्थी भारी उत्साह के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed