फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu university team depart to indore

इंदौर में धूम मचाएंगे जम्मू के सितारे

Tue, 10 Feb 2015 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 10 Feb 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
jammu university team depart to indore

नेशनल यूथ फेस्टिवल इंदौर के लिए जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम रवाना हो गई। सात इवेंट्स के लिए 18 प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा चलते-चलते मंगलवार को भी अभ्यास किया गया। स्किट और इंडियन ग्रुप सांग के अभ्यास में शामिल विद्यार्थियों का हौसला बुलंद नजर आया।

विज्ञापन


स्किट के अभ्यास में जुटी सुनिधि शर्मा ने बताया कि वह नेशनल यूथ फेस्टिवल के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में पहली बार जा रही हैं। संगम पंडोह का कहना है कि इंदौर में नेशनल फेस्टिवल में शामिल होने का अवसर उन्हें मिल रहा है, जिससे वह ज्यादा जोश से भर गए हैं।
विज्ञापन


लगातार रिहर्सल करने के लिए जम्मू यूनिवर्सिटी के सभागार में आते रहे हैं और अब इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के मंच पर स्किट का मंचन करने की बारी आ गई है। वहां पर हमारी टीम पूरे हौसले के साथ मंच पर उतरेगी और उन्हें उम्मीद है कि नेशनल में भी पुरस्कार हासिल क रेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन ग्रुप सांग के लिए अभ्यास में मंगलवार को भी विद्यार्थी जुटे रहे। आठ से दस मिनट के इस रिहर्सल में क्षेत्रीय लोक गीत संाग को प्रस्तुत करना है, जिसमें तीन गीतों का मिश्रण है जिसका अभ्यास किया गया है। ग्रुप सांग में शामिल आराधना शर्मा, मुक्तेशी शर्मा, सोनाली, राकेश देवोल, राघव गुप्ता और सुमित भारद्वाज इस टीम के सभी सदस्य काफी उमंग में दिखे।

उन्होंने कहा कि उन्हें बड़ी उम्मीद है कि नेशनल यूथ फेस्टिवल इंदौर में जम्मू का परचम वह लहराएंगे। अपनी परंपरा व लोक संस्कृति को लेकर इंदौर जा रहे हैं और जीत दर्ज करने की भरपूर कोशिश करेंगे। इसके अलावा दोपहर में जम्मू यूनिवर्सिटी के उपकुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने नेशनल यूथ फेस्टिवल में जाने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों की टीम की मंगलकामनाएं कीं।


इस मौके पर रजिस्ट्रार प्रो. मनोज धर, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. पंकज श्रीवास्तव, प्रो. परमेश्वरी शर्मा मौजूद रहे। गौरतलब है कि इस 28 सदस्यीय टीम में 18 विद्यार्थी सम्मिलित हैं जिनके टीचर इंचार्ज डा. कविता सूरी और डा. एआर मन्हास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed