फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu university professor death case Teachers refrained from speaking students ran away from talking

JU में खौफ का माहौल: शिक्षक बोलने से बचते रहे, छात्र बात शुरू करते ही भाग खड़े हुए

Fri, 09 Sep 2022 11:48 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 09 Sep 2022 11:48 AM IST
सार

जम्मू विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर ने जिस कमरे में फंदा लगाया था, उसे पुलिस ने सील कर दिया है। गुरुवार को शैक्षणिक गतिविधियां ठप रहीं। दिनभर परिसर में सन्नाटा रहा।

विज्ञापन
jammu university professor death case Teachers refrained from speaking students ran away from talking
Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर के फंदा लगाने के अगले दिन वीरवार को परिसर में सन्नाटा और खौफ का माहौल रहा। विश्वविद्यालय के सभी विभागों में ताला लटका रहा। विभागीय शिक्षक से लेकर कर्मचारी तथा  जिम्मेदार पदों पर बैठे अध्यापक बोलने से बचते रहे। परिसर में कुछ छात्र मिले लेकिन वे भी इस पर कुछ बोलने से कतराते रहे और बात शुरू करते ही भाग खड़े हुए। इस बीच जिस कमरे में प्रो. चंद्रशेखर ने खुदकुशी की थी, उसे पुलिस ने सील कर दिया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में वीरवार को शैक्षिक गतिविधियां ठप रहीं। कुछ को छोड़कर लगभग सभी विभागों में ताला लटका हुआ था। पूरे विश्वविद्यालय परिसर में सन्नाटे के बीच कुछ छात्र नजर आए। उनसे जब घटना के बाबत करने की कोशिश की गई तो कुछ ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया। कुछ ने बोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद आपस में बात करते हुए वे भाग निकले।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. आरती बख्शी तथा यौन उत्पीड़न समिति (कैश) की अध्यक्ष प्रो. अल्का शर्मा से भी फोन पर बात करने की कोशिश की गई। कैश की अध्यक्ष को एसएमएस कर मामले की जानकारी चाही। लेकिन दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया। दरअसल विभागाध्यक्ष से डॉ. चंद्रशेखर की पत्नी डॉ. नीता की ओर से लगाए गए आरोपों- विभाग के लोग उन्हें परेशान कर रहे थे, पहले भी उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी जानकारी थी के बाबत जानकारी चाही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश की अध्यक्ष से यह जानने की कोशिश की गई थी कि विश्वविद्यालय में यौन उत्पीड़न के कितने मामले अब तक सामने आए हैं और जांच के बाद उनका निष्कर्ष क्या रहा। कितनों के खिलाफ कार्रवाई हुई आदि। अगर विभागाध्यक्ष और कैश कमेटी की अध्यक्ष से इस संबंध में जानकारी मिलती है, तो उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।


विश्वविद्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर प्रकाश अंथाल ने कहा कि डॉ. चंद्रशेखर के निधन से पूरा विश्वविद्यालय परिवार शोकाकुल है। वीरवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां बंद कर दी गईं। विश्वविद्यालय परिवार शोक की इस घड़ी में डॉ. चंद्रशेखर के परिवार के साथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed