फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu university, meeting

Jammu News: जम्मू विश्वविद्यालय में बैठक, सभी विवि में डिजाइन योर डिग्री शुरू करने पर सहमति

विज्ञापन
jammu university, meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में डिजाइन योर डिग्री और कॉलेज ऑन व्हील्स पर रविवार को विचार मंथन किया गया। जम्मू-कश्मीर उच्च शिक्षा परिषद के वाइस चेयरपर्सन प्रो. दिनेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डिजाइन योर डिग्री के कार्यान्वयन को लेकर कुलपतियों में चर्चा हुई। सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने वाइस चेयरपर्सन को विश्वास दिलाया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में डिजाइन योर डिग्री प्रोग्राम शुरू करेंगे।

वहीं, वाइस चेयरपर्सन ने कहा कि परियोजना के तहत छात्राओं को नई बातें सीखने का अवसर मिलेगा। ट्रेन के माध्यम से 800 छात्र और संकाय सदस्य भ्रमण करेंगे। वे प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर अकादमिक क्रेडिट अर्जित करेंगे। सूचना के कुशल आदान-प्रदान के लिए गतिशील पोर्टल एप भी विकसित किया जाएगा। कुलपति प्रोफेसर उमेश राय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी कार्यान्वयन के लिए इन कार्यक्रमों की सिफारिश विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को करेंगे। बताया कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने भी कार्यक्रमों में रुचि दिखाई है। वीसी ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों के बीच एक संकाय विनिमय कार्यक्रम की स्थापना का प्रस्ताव रखा। इस कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य शिक्षकों की क्षमताओं और विशेषज्ञता को बढ़ाना है। प्रोफेसर दिनेश सिंह ने कहा- यह इनोवेटिव कार्यक्रम परियोजना शिक्षा पर आधारित है। इसमें प्रयोगात्मक और व्यावहारिक शिक्षा के साथ रचनात्मक शिक्षण दृष्टिकोण को नियोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed