फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu university, meeting

Jammu News: नवाचार, अनुसंधान और विकास की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जेयू ने कई कदम उठाए

विज्ञापन
jammu university, meeting
जम्मू ​विवि में आयोजित बैठक में मौजूद कुलपति एवं अन्य अ​धिकारी: स्रोत जम्मू विवि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद से मान्यता और राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग के फ्रेमवर्क के लिए जम्मू विश्वविद्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले वर्ष जम्मू विवि को 68वां स्थान हासिल हुआ था। सोमवार को जम्मू विवि में कुलपति प्रोफेसर उमेश राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विकसित भारत पर चर्चा की गई।

प्रोफेसर राय ने कहा कि कौशल, नवाचार, अनुसंधान और विकास की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय ने कई कदम उठाए हैं। विश्वविद्यालय शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध है जो 2047 तक विकसित भारत की राष्ट्रीय दृष्टि के अनुरूप है। डीन प्लानिंग प्रो. मीना शर्मा ने कहा कि जम्मू विश्वविद्यालय को पिछले दो साल से सरकार से अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। इस दौरान विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, उन पर काम चल रहा है और जल्द ही उन परियोजनाओं विशेष रूप से प्रतिष्ठित इनोवेशन टॉवर, शूटिंग रेंज आदि पर काम शुरू हो जाएगा। डीन रिसर्च स्टडीज प्रो. नीलू रोहमेत्रा ने शिक्षण फैकल्टी से सभी डोमेन और सभी विषयों में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को बढ़ावा देने पर जोर दिया। डिस्टेंस एजुकेशन के निदेशक प्रो. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि जम्मू विश्वविद्यालय को विकसित भारत पोर्टल पर सक्रिय रूप से पंजीकरण करते समय अपने छात्रों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली। 3624 से अधिक छात्रों ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में साकार करने में योगदान देने के लिए अपने दूरदर्शी विचारों को साझा करते हुए सक्रिय रूप से भाग लिया है। इस अवधि के दौरान विश्वविद्यालय ने कविता पाठ प्रतियोगिताओं, मैराथन, समूह सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed