{"_id":"69713d4e26cf7d90e60fccb4","slug":"jammu-university-jammu-news-c-10-jmu1052-817631-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर में एलुमनी मीट, यादें हुईं ताजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर में एलुमनी मीट, यादें हुईं ताजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की ओर से स्वर्ण जयंती समारोह के तहत पहली बार एलुमनी मीट (पूर्व छात्र मिलन) करवाई गई।
कार्यक्रम ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह सभागार में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व छात्र, शिक्षक और आमंत्रित अतिथि शामिल हुए।
सेंटर के निदेशक प्रोफेसर पंकज कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि करीब पांच दशक पहले शुरू हुआ सेंटर आज विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा का सशक्त माध्यम बन चुका है। पूर्व छात्र प्रकोष्ठ की संयोजक और हिना अबरोल ने सेंटर की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र शिक्षा समावेशिता, लचीलापन और आजीवन सीखने की भावना पर आधारित है।
विशिष्ट अतिथि वीर चक्र सम्मानित कर्नल वीरेंद्र कुमार ने सेंटर से जुड़ी यादें साझा कीं और समाज को कुछ लौटाने की भावना पर जोर दिया। पूर्व छात्र रोमा देवी और पवन कपूर ने कहा कि सेंटर के शैक्षणिक माहौल ने उनके पेशेवर जीवन को मजबूत दिशा दी।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि विवि के कुलसचिव नीरज शर्मा ने कहा कि डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर के विद्यार्थी शैक्षणिक और पेशेवर स्तर पर नियमित विद्यार्थियों से किसी भी तरह से कम नहीं हैं। अंत में कई पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया।