फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu university

Jammu News: वीरन्ना ऐवली मेमोरियल ट्रॉफी डीडीएंडओई के नाम

विज्ञापन
jammu university
निदेशालय दूरस्थ एवं आनलाइन शिक्षा निदेशालय जम्मू विश्वविद्यालय की टीम ने 22वीं वीरन्ना ऐवल्ली र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। निदेशालय दूरस्थ एवं आनलाइन शिक्षा निदेशालय (डीडीएंडओई) जम्मू विश्वविद्यालय की टीम में महरोश नियाज मलिक और निपुण शर्मा ने 22वीं वीरन्ना ऐवल्ली रनिंग टीम ट्रॉफी अपने नाम की है। व्यक्तिगत प्रथम पुरस्कार में कानून विभाग जेयू के वात्सल्य चड्ढा ने बाजी मारी। दूसरा पुरस्कार जेयू के अंग्रेजी विभाग के शियाना सिंह ने जीता, जबकि तीसरा पुरस्कार जेयू के राजनीति विभाग की रिया शर्मा के नाम रहा। सांत्वना पुरस्कार अधिनायक सिंह, द लॉ स्कूल जेयू, मेहरोश नियाज मलिक, डीडी एंड ओई जेयू और सुरैया बानो डोगरी विभाग, जेयू ने जीते।

प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न संबद्ध कॉलेजों और विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों व अन्य विश्वविद्यालयों और संस्थानों की 24 टीमों ने हिस्सा लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन थे। आईआईपीए जेकेआरबी के संरक्षक (आर) डॉ. अशोक भान ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने के लिए वैश्विक बिरादरी को एक साथ आने और एक नीति ढांचा विकसित करने की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से उन शहीदों के बलिदान को याद करने का आग्रह किया जिन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से लड़ाई लड़ी है। इस दौरान प्रो. मीना शर्मा, डीन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट जम्मू विश्वविद्यालय, आईआईपीए जेकेआरबी की सचिव प्रो. अलका शर्मा, संयुक्त सचिव डॉ. अनिल गुप्ता, प्रो. प्रकाश चंद, केबी जंडियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed