फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu University: Inter-University North Zone Youth Festival Antarnad begins from today

Jammu University:आज से अंतर-विश्वविद्यालय नार्थ जोन यूथ फेस्टिवल अंतर्नाद का आगाज

Tue, 31 Jan 2023 12:32 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 31 Jan 2023 12:32 AM IST
सार

जम्मू विश्वविद्यालय एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के सहयोग से इंटर-यूनिवर्सिटी नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल के 36 वें संस्करण की मेजबानी कर रहा है। इसमें 18 से अधिक विश्वविद्यालय और 1000 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
Jammu University: Inter-University North Zone Youth Festival Antarnad begins from today
Jammu University - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में आज से पांच दिवसीय अंतर-विश्वविद्यालय नार्थ जोन यूथ फेस्टिवल अंतर्नाद-2023 का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को विश्वविद्यालय के उप-कुलपति प्रो. उमेश राय ने कर्टन रेजर समारोह के दौरान यह जानकारी दी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के साथ-साथ बहुलतावादी, सांस्कृतिक और धर्मनिरपेक्षता के लिए संकल्पबद्ध है।

विज्ञापन


प्रो. उमेश राय ने कहा कि जम्मू विश्वविद्यालय एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के सहयोग से इंटर-यूनिवर्सिटी नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल के 36 वें संस्करण की मेजबानी कर रहा है। इसमें 18 से अधिक विश्वविद्यालय और 1000 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में साहित्यिक, कला, ललित कला में प्रतिभागी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जम्मू विश्वविद्यालय सहित जम्मू से तीन स्थानीय टीमें भी इस महोत्सव में भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


माननीय उपराज्यपाल, मनोज सिन्हा उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि रहेंगे। इसके साथ ही माननीय संसद सदस्य और सूचना और प्रसारण मंत्री, अनुराग ठाकुर समापन समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। प्रो. उमेश राय ने विश्वविद्यालय में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11 क्लबों की जानकारी भी दी। इस कार्यक्रम में प्रो. उमेश राय के साथ प्रो. अरविंद जसरोटया, रजिस्ट्रार, प्रो. प्रकाश अंथाल, डीन छात्र कल्याण और आयोजन सचिव अंतर्नाद, प्रो. राहुल गुप्ता, संयोजक प्रेस, डॉ. विनय थूसु मीडिया और प्रचार समिति, अध्यक्ष परिसर सांस्कृतिक समिति प्रो. विश्वरक्षा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed