फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, university, hosital

Jammu News: जेयू में फिर शुरू होगा हाॅस्टल निर्माण, मिलेगी 100 बैड की सुविधा

विज्ञापन
jammu, university, hosital
कानूनी अड़चन हटी, जेयू में जल्द मिलेगी बच्चियों को हॉस्टल की सुविधा
विज्ञापन

100 बिस्तर की क्षमता के दो मंजिला हॉस्टल का काम फिर होगा शुरू
विवि प्रबंधन शुरू करेगा टेंडर प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। विवि प्रबंधन परिसर में बन रहे गर्ल्स हाॅस्टल की इमारत के शेष कार्य को शुरू करने वाला है। इसके लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यहां पर दो मंजिला इमारत में छात्राओं को करीब 100 बैड की सुविधा मिलेगी।
इसकी अनुमानित लागत 20 लाख रुपये है। हास्टल निर्माण से जम्मू विश्वविद्यालय में दूरदराज के क्षेत्रों की छात्राओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। जम्मू विश्वविद्यालय में अभी चार हाॅस्टल हैं, लेकिन अभी भी कमी है। इसे देखते हुए विवि प्रबंधन ने छात्राओं के लिए नई इमारत बनाने का काम शुरू किया। हालांकि, बेसमेंट बनने के बाद काम बंद हो गया।
विज्ञापन

मामला न्यायालय तक भी पहुंचा था। अब कानूनी कार्रवाई व अड़चन दूर हो गई है। ऐसे में अब विवि प्रबंधन गर्ल्स हॉस्टल के शेष निर्माण कार्य को पूरा करने की योजना पर काम कर रहा है। इसमें दो मंजिला इमारत बनाई जानी हैं। टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबकुछ सही रहा तो एक-दो साल में छात्राओं को नए हॉस्टल की सुविधा मिलेगी। जम्मू विश्वविद्यालय के डीन योजना एवं विकास प्रो. मीना शर्मा ने कहा कि हाॅस्टल का शेष कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। विवि प्रबंधन अपने विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। विधि विभाग की छात्रा कृतिका सिंह ने कहा कि हाॅस्टल की सुविधा नहीं होने से छात्राएं परेशान हैं। हॉस्टल का निर्माण होने से काफी सुविधा मिलेगी। विधि विभाग की छात्रा दिशा शर्मा ने कहा कि नए हॉस्टल का निर्माण शुरू हो रहा है तो स्वागत योग्य है। लेकिन, अभी जो हॉस्टल चल रहे है उनमें भी सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है।

जम्मू विवि के हॉस्टल और व्यवस्था
गर्ल्स हॉस्टल क्षमता
चंद्रभागा 150
प्रियदर्शनी 270
सरोजिनी नायडू 210
कुल क्षमता 630
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed