{"_id":"f424795195856ac0cfcf33951b95d7fd","slug":"jammu-university-final-year-graduate-examinations-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू यूनिवर्सिटी: स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू यूनिवर्सिटी: स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Tue, 03 Mar 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को स्नातक के अंतिम वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं का आगाज हो गया। स्नातक के अंतिम वर्ष के रेगूलर और प्राइवेट विद्यार्थियों की परीक्षाएं दोपहर दो बजे शुरू हुईं। संभाग के विभिन्न जिलों में स्थित कालेजों में 176 के करीब परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे।
विज्ञापन
पहले दिन अंतिम वर्ष के बीकाम और बीबीए संकाय के कोस्ट एंड मैनेजमेंट एकाउंटिंग विषय की परीक्षा हुई। इसके साथ ही बीए संकाय के फंक्शनल इंग्लिश, माडर्न इंडियन लैंग्वेज (पंजाबी, हिंदी, उर्दू और डोगरी) के विषय की परीक्षाएं हुईं।
विज्ञापन
पिछले दो दिन से लगातार मौसम खराब होने के कारण विद्यार्थियों को परीक्षा और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए चिंता सता रही थी। सुबह से लेकर देर दोपहर बाद मौसम साफ होने के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। तीन घंटे तक चलने वाली परीक्षा दोपहर दो बजे के साथ शुरू हुई जो शाम को पांच बजे संपन्न हुई।
विज्ञापन
शहर के गांधी नगर स्थित महिला कालेज, परेड स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज, ज्यूल स्थित जीजीएम साइंस कालेज, कामर्स कालेज, गवर्नमेंट एमएएम कालेज और दूरस्थ शिक्षा विभाग के परीक्षा हालों में परीक्षा केंद्र बनाए थे।
परेड स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज की प्रिंसिपल हेमला अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन स्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं बहुत ही अच्छे से संपन्न हुई हैं। उन्होंने बताया कि उनके कालेज में बनाए परीक्षा केंद्रों में करीब 1616 से भी ज्यादा के करीब विद्यार्थियों ने अपनी परीक्षाएं दीं।
गांधीनगर कालेज की प्रिंसिपल डा. किरण बख्शी ने बताया कि कालेज में तेरह सौ के करीब विद्यार्थी हैं, जो स्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन की करीब बारह सौ विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
शाम पांच बजे परीक्षा खत्म होने के बाद विद्यार्थी अपने सहपाठियों और दोस्तों के साथ प्रश्नों के बारे में चर्चा करते रहे।