फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Foundation Day of jammu university: lg manoj sinha said higher education institutions important in development

जेयू का स्थापना दिवस: राष्ट्र के विकास में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका अहम- उपराज्यपाल

Wed, 06 Sep 2023 12:22 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 06 Sep 2023 12:22 PM IST
सार

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि विश्वविद्यालय के भविष्यवादी दृष्टिकोण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन ने चुनौतियों से निपटने के लिए सर्वोत्तम शैक्षणिक प्रथाओं व शीर्ष श्रेणी के कुशल कार्यबल को सुनिश्चित किया है।

विज्ञापन
Foundation Day of jammu university: lg manoj sinha said higher education institutions important in development
LG Manoj Sinha - फोटो : पीआरओ

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को जम्मू विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया। कुलपति, संकाय सदस्यों और छात्रों को बधाई दी और राष्ट्र के सर्वांगीण और त्वरित विकास में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उपराज्यपाल ने कहा कि डिजाइन योर डिग्री और कॉलेज ऑन व्हील्स जैसी कई ऐतिहासिक पहलों के साथ जम्मू विश्वविद्यालय अनुसंधान, नवाचार और आर्थिक विकास में विश्व स्तर पर जम्मू-कश्मीर की छवि को उज्ज्वल करने में बड़ा योगदान दे रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के भविष्यवादी दृष्टिकोण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन ने चुनौतियों से निपटने के लिए सर्वोत्तम शैक्षणिक प्रथाओं व शीर्ष श्रेणी के कुशल कार्यबल को सुनिश्चित किया है। उच्च शिक्षा संस्थानों और शिक्षण समुदाय को परिसर में स्वतंत्र सोच, रचनात्मकता, अनुसंधान और नए आविष्कारों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। दुनिया के सभी आविष्कार, जितनी भी संस्थाएं बनी हैं, मानविकी में जितने नए विचार संभव हुए हैं, वे किसी न किसी की कल्पना की उपज है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य युवा मन में बड़ी कल्पना को प्रज्वलित करना होना चाहिए।
विज्ञापन


शिक्षा अंतहीन अन्वेषण और सीखने की यात्रा है। नए विचारों को प्रोत्साहित, स्पष्ट लक्ष्य प्रदान, आगे की यात्रा के लिए समर्पण, आत्मविश्वास, आशावाद और जिज्ञासा पैदा करने के लिए कक्षाओं में एक प्रणाली स्थापित करना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। एलजी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों उच्च शिक्षा संस्थानों ने विभागों के बीच मौजूद बाधाओं को खत्म करने का प्रयास किया है, आजीवन सीखने को बढ़ावा देने के लिए पाठ्यक्रम को और अधिक लचीला बनाने की कोशिश की है और कक्षा की अवधारणाओं को फिर से बनाना जारी रखा है। शिक्षण के बजाय सलाह को प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एप्लाइड सॉलिड स्टेट फिजिक्स पुस्तक का विमोचन

कुलपति प्रो. उमेश राय ने विश्वविद्यालय की प्रमुख पहलों का अवलोकन दिया। उपराज्यपाल को जम्मू-कश्मीर के उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा शिक्षण-कुल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उपराज्यपाल ने जम्मू विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो स्टेशन - 91.2 एफएम ध्वनि जेयू का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह रेडियो स्टेशन जन भागीदारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगा, समाज से जुड़ेगा और आम आदमी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता पैदा करेगा। इस दौरान विली द्वारा प्रकाशित और प्रोफेसर रजनी कांत द्वारा लिखित एप्लाइड सॉलिड स्टेट फिजिक्स नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।


पूर्व एवं कार्यरत कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यहां सांसद जुगल किशोर शर्मा, एलजी के सलाहकार राजीव राय भटनागर, पद्मश्री प्रोफेसर जेएस राजपूत, पद्मश्री मोहन सिंह, पद्मश्री बलवंत ठाकुर, प्रमुख सचिव स्कूल और उच्च शिक्षा आलोक कुमार, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, निदेशक आईआईएम, आईआईटी, वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य और छात्र उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed