फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu university, erp papers system

Jammu News: जेयू के 36 विभागों व 150 कॉलेजों की परीक्षाएं ईआरपी से कराने की तैयारी

विज्ञापन
jammu university, erp papers system
अजय मीनिया
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली की तरफ कदम बढ़ाया है। जल्द परीक्षाओं में वेब आधारित एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) सिस्टम को लागू किया जाएगा। इसके लिए तकनीकी कंपनियों को प्रस्ताव बनाने का न्यौता दिया है।
जम्मू विवि के अधीन 150 कॉलेज और 36 विभाग हैं। ईआरपी के तहत इंटरनेट और कंप्यूटर का उपयोग कर परीक्षा होती है। हर वर्ष विवि की ओर से 3 लाख विद्यार्थियों के लिए परीक्षाएं कराई जाती हैं। इसमें बड़े स्तर पर पेपर वर्क और मैन पावर का उपयोग होता है जिसे कम करने के लिए अब कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं कराने की योजना बनाई गई है। परीक्षा विंग में स्वचालन का उद्देश्य विश्वविद्यालय के विभिन्न हितधारकों (कॉलेजों, छात्रों, विश्वविद्यालय के अधिकारियों) द्वारा दर्ज किए जा रहे सभी डेटा को एकीकृत तरीके से संसाधित करना है, ताकि अपेक्षित रिपोर्ट बनाई जा सके। सिस्टम के तहत प्रति छात्र परीक्षा का शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने मांगा प्रस्ताव
सिस्टम को विकसित, डिजाइन, लागू और तैयार करने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। जो कंपनियां सिस्टम को तैयार करती हैं वे जम्मू विवि प्रशासन से मिलकर प्रस्ताव बनाएंगी और इसके बाद विवि प्रशासन तय करेगा कि किस कंपनी को जिम्मा देना है। रजिस्ट्रार प्रोफेसर राहुल गुप्ता का कहना है कि मौजूदा समय में परीक्षाएं कराने में पेपर वर्क और मैन पावर का उपयोग होता है। इससे काफी समय बर्बाद होता है। ईआरपी आधारित परीक्षाएं समय की जरूरत है जिसकी तरफ काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ईआरपी सिस्टम का फायदा
इसके तहत तमाम प्रक्रियाएं कंप्यूटराइज्ड होती हैं। परीक्षा लेने के बाद उत्तर पुस्तिका को स्कैन कर अपलोड किया जाता है जिसे कभी भी देखा जा सकता है। साथ ही यह भी देखा जा सकता है कि कितने अंक हैं और कहां कम आए हैं। इसके अलावा उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच कराने के लिए कंप्यूटर पर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed