फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu university entrance test results on website

जेयू एंट्रेंस टेस्ट के रिजल्ट से जुड़ी जरुरी खबर

Wed, 01 Jul 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 01 Jul 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
jammu university entrance test results on website

जेयू कैंपस और मान्यता प्राप्त कालेजों में पीजी कोर्सों में दाखिला पाने के लिए विद्यार्थियों को लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। जेयू प्रशासन की ओर से एंट्रेंस टेस्ट करवाने के बाद चार जुलाई को परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


जेयू के डीन एकेडिमक अफेयर्स विभाग की ओर से जेयू की ओर से शनिवार को विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम को आनलाइन किया जाएगा। परिणाम में सफल होने पर विद्यार्थी सोमवार से आफलाइन मोड के तहत अपने मनपसंद पांच विषयों के लिए आवेदन फार्म भरेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए विद्यार्थियों को विषय से संबंधित विभागों में जाकर अपना आवेदन फार्म जमा करवाना पड़ेगा। पांच विभिन्न विषयों में दाखिले के लिए विद्यार्थी अपना आवेदन दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विभिन्न विषयों के विभागों की ओर से विद्यार्थियों के एंट्रेंस परीक्षा से संबंधित मेरिट और ग्रेजुएशन के ओवर आल एकेडिमक मेरिट के आधार पर कट आफ मेरिट को तैयार किया जाएगा।

विभागों की ओर से चार-पांच दिनों के भीतर कट आफ लिस्ट जारी की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक चार जुलाई को परिणाम निकलने के बाद और सफल विद्यार्थियों द्वारा आवेदन फार्म जमा करवाने के बाद विभाग की ओर से मेरिट लिस्ट तैयार कर विभागों में ही जारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अपने विषय में दाखिला लेंगे। हालांकि एंट्रेंस परीक्षा के बाद विवि प्रशासन की ओर से आंसर की जारी की गई थी जिसमें आंसर की और एंट्रेंस परीक्षा पत्र के सवालों से मेल नहीं होने के कारण विद्यार्थियों में रोष बढ़ गया था।


इस मुद्दे को लेकर छात्र संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन और प्रेस कांफ्रेंस की गई थी। परिणाम में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए डीन एकेडिमक अफेयर्स की ओर से एंट्रेंस परीक्षा की उत्तर पुस्तिका को सही ढंग से जांच करने के लिए कदम उठाया गया है, ताकि विद्यार्थियों को दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed