{"_id":"574ee9b24f1c1b1f5c108ca7","slug":"jammu-university-entrance-test-preparations-intensify","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की तैयारियां तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की तैयारियां तेज
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 01 Jun 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकादमिक सत्र 2016-17 में विभिन्न अकादमिक प्रोग्रामों (पीजी विभागों) में दाखिले के लिए आगामी 12 जून को होने जा रहे जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (जेयूईटी) 2016 की तैयारियां तेज हो गई हैं। आनलाइन प्रक्रिया में 12 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं।
परीक्षा के लिए आगामी 6 से 12 जून तक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एंट्रेंस में क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों को जम्मू विश्वविद्यालय, मुख्य कैंपस/आफसाइट कैंपस और मान्यता प्राप्त कालेजों में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) प्रोग्राम, पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी, स्नातक) डिप्लोमा प्रोग्राम और अंडर ग्रेजुएट (यूजी, 12वीं,) प्रोग्राम में दाखिला दिया जाएगा।
एंट्रेंस टेस्ट के लिए जम्मू के अलावा कठुआ, उधमपुर, किश्तवाड़, भद्रवाह, राजोरी, पुंछ, श्रीनगर और लेह में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। बारहवीं और स्नातक के विद्यार्थियों के लिए दो सेट में प्रश्न पत्र होंगे।
विज्ञापन
छात्र अभिनव शर्मा ने कहा कि जेयूईटी में हजारों उम्मीदवारों के बैठने से मनपसंद विषयों में दाखिले के लिए कड़ी टक्कर रहेगी। खासकर यूजी प्रोग्रामों में अधिक विद्यार्थियों के होने से ज्यादा प्रतिस्पर्धा रहेगी। इसके अलावा परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग उम्मीदवारों के हक में नहीं है।
इससे काफी ध्यान से प्रश्नों के उत्तर देने पड़ेंगे। एक अन्य छात्रा मृदुला गुप्ता ने कहा कि एकेडमिक मेरिट के साथ एंट्रेंस टेस्ट में निर्धारित फीसदी अंक लेने वाले उम्मीदवार को ही मौका मिलेगा। ऐसे में एकेडमिक मेरिट के साथ एंट्रेंस के नतीजे उनके लिए काफी अहम रहेंगे।