फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu University classes will be held after 21 days with black badges

Jammu University: जम्मू विवि में 21 दिन बाद आज से लगेंगी कक्षाएं, शिक्षक काला बिल्ला लगाकर पढ़ाएंगे

Wed, 28 Sep 2022 09:43 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 28 Sep 2022 09:43 AM IST
सार

शिक्षक काला बिल्ला लगाकर कक्षाओं में जाएंगे। लेकिन नैक संबंधित कार्यों में विवि प्रशासन का सहयोग नहीं करेंगे। यह फैसला मंगलवार को शिक्षक संघ के बैनर तले हुई बैठक में लिया गया।

विज्ञापन
Jammu University classes will be held after  21 days with black badges
Jammu University - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर की खुदकुशी के 21 दिन बाद बुधवार से कक्षाएं शुरू होंगी। शोध कार्य को नियमित किया जाएगा। शिक्षक काला बिल्ला लगाकर कक्षाओं में जाएंगे। लेकिन नैक संबंधित कार्यों में विवि प्रशासन का सहयोग नहीं करेंगे। यह फैसला मंगलवार को शिक्षक संघ के बैनर तले हुई बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव और  डॉ. रविंद्र अत्री ने कहा कि जब तक चंद्रशेखर के परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हर सप्ताह वीरवार को परिसर में शांति मार्च निकालेंगे। सीबीआई जांच की मांग संबंधित पत्र कुलाधिपति कार्यालय के लिए भी भेजा गया है। दस दिनों के भीतर कोई रिपोर्ट नहीं आती है, तो सदन फिर से मोड में बदलाव करेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कैश समिति को हटाने का उचित फैसला लिया है। इस फैसले का सदन में भी स्वागत किया गया है। लेकिन अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को उनके पदों से हटाने और सीबीआई जांच की मांग अभी लंबित है। इसी मांग को पूरा करने के लिए सरकार से अपील कर रहे हैं। एसआईटी की प्राथमिक रिपोर्ट भी सार्वजनिक नहीं हुई है,  जबकि मामला गंभीर था। इसमें ज्यादा देरी नहीं होनी चाहिए थी। छात्रों की परीक्षाएं होने वाली हैं। पहले से ही सत्र शुरू होने में देरी हुई है। हड़ताल के चलते छात्रों को भी दिक्कत पेश आई है। कई परीक्षाएं स्थगित हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed