{"_id":"64c2e13749dd07915a9a4db465980a1c","slug":"jammu-university-all-set-for-youth-fest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ फेस्टिवल में धमाल मचाने को तैयार युवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ फेस्टिवल में धमाल मचाने को तैयार युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 11 Jan 2015 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की सर्दी जहां सबको इन दिनों सता रही है वहीं, इन दिनों जम्मू यूनिवर्सिटी में किसी प्रकार की छुट्टियों को पीछे छोड़ कैंपस में विद्यार्थी रिहर्सल में भाग ले रहे हैं। युवा महोत्सव के प्रतिभागी विद्यार्थियों का सीधा संपर्क अपनी प्रतियोगिता के संबंध में कोरियोग्राफरों से हो रहा है।
विज्ञापन
जहां जम्मू यूनिवर्सिटी क ी कोआर्डिनेटर इफरा भीप्रतिभागी बच्चों के साथ रिहर्सल की जिम्मेदारी निभाने में जुटी हुई हैं। शनिवार को भी युवा महोत्सव की रिहर्सल जनरल जोरावर सिंह सभागार में हुई, जिसमें कला विशेषज्ञ सतीश चंद्र अपने प्रतिभागी विद्यार्थियों के साथ व्यस्त रहे।
विज्ञापन
रिहर्सल में डोगरी नृत्य, माइन, स्किट, नाटक के अलावा समूह गान जैसी प्रस्तुतियां सम्मिलित रहीं। रिहर्सल में शामिल विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। रविवार को भी सभागार में समय पर पहुंचकर प्रतिभागी विद्यार्थी अभ्यास में जुटे रहेंगे, जबकि डोगरी लोक नृत्य का भी मंच पर अभ्यास किया जा रहा है, जिसमें हर बारीकियों और पहलुओं पर गंभीरता से कला विशेषज्ञ देख रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की चूक न हो।
विज्ञापन