{"_id":"633605ee379eca187f5cb18c","slug":"jammu-univerciti-jammu-city-news-jmu2691327133","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेयू के कॉलेजों में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को फिर से मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेयू के कॉलेजों में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को फिर से मिलेगा मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू/दोमाना। जम्मू विश्वविद्यालय के अधीन डेढ़ सौ से अधिक कॉलेजों में स्नातक पहले सेमेस्टर में किसी कारण दाखिला लेने से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों को फिर से मौका मिलेगा। यह कहना है भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) के जिला ग्रामीण अध्यक्ष दीपक पांडेय का। उन्होंने कहा कि वीसी ने आश्वासन दिया है कि दाखिला संबंधी अधिसूचना दोबारा से जारी की जाएगी।
भाजयुमो के जिला ग्रामीण अध्यक्ष के अनुसार, बुधवार को जम्मू विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. उमेश राय से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपा, जिसमें बताया कि विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले जीडीसी मढ़, जीडीसी कुंजवानी, महिला कॉलेज भगवती नगर, जीडीसी सिद्दड़ा, जीडीसी आरएस पुरा सहित अन्य कॉलेजों के कई छात्र दाखिला नहीं ले पाए हैं। इससे वह परेशान हैं। उन्हें भविष्य की चिंता सता रही है।
युवा मोर्चा के रमण भगत ने कहा कि वीसी ने आश्वासन दिया है कि जल्द दोबारा से दाखिले संबंधी अधिसूचना जारी की जाएगी। इससे दाखिले से वंचित रहने वाले छात्रोें को दाखिला का मौका मिलेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष साहिल शर्मा, प्रदीप चौहान, संदीप जमवाल, नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।