फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Uncontrolled Bolero fell into a ditch, four including a minor died

Jammu : अनियंत्रित बोलेरो खाई में गिरी, नाबालिग सहित चार की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

Fri, 08 Nov 2024 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Nov 2024 12:59 AM IST
सार

हादसे में घायल दो लोगों को रियासी के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन
Jammu: Uncontrolled Bolero fell into a ditch, four including a minor died
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तहसील माहौर के गंझोत इलाके में वीरवार सुबह बोलेरो के खाई में गिरने से नाबालिग सहित चार की मौत हो गई। हादसे में घायल दो लोगों को रियासी के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फिजिकल एजुकेशन के टीचर शबीर अहमद नाग निवासी देवल ने व्यवसायिक उद्देश्य के लिए परमिट पर तीन दिन पहले ही चौपहिया वाहन खरीदा था। वीरवार सुबह वह रिश्तेदारों और कुछ यात्रियों के साथ जम्मू से माहौर देवल के लिए निकला। 
विज्ञापन


वाहन को बशीर अहमद निवासी लाड़ चला रहा था। पहला फेरा लगाते समय माहौर से गुजरने के बाद और देवल से कुछ किलोमीटर पीछे बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना का पता चलते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे। वहां से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को माहौर सीएचसी पहुंचाया गया। यहां चालक बशीर अहमद सहित अध्यापक मंजूर अहमद और दस वर्षीय उल्फत जान को मृत घोषित कर दिया गया। 


एक अन्य घायल गुलाम मोहिद्दीन निवासी लाड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में नौ वर्षीय इर्तिका पुत्री मंजूर अहमद और शबीर अहमद पुत्र अब्दुल्लाह नाग निवासी देवल गंभीर घायल हैं। इनको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एक महीने में माहौर में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चौदह लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed