Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, udhampur, security, meeting

सुरक्षा को लेकर कोई चूक नहीं होनी चाहिए : डॉ. जितेंद्र

Mon, 28 Apr 2025 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 28 Apr 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
jammu, udhampur, security, meeting
- केंद्रीय मंत्री ने उधमपुर में पुलिस, सेना व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की विशेष उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक
विज्ञापन

-टनलों, पुलों और सड़कों के अधर में लटके काम जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्रीय मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को उधमपुर के डीसी कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में विशेष उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की। उन्होंने पुलिस, सेना, सुरक्षा अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक व सिविल सोसायटी के साथ सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सुरक्षा को लेकर कोई चूक नहीं होनी चाहिए।
डॉ. जितेंद्र ने सुरक्षा उपायों के रूप में महत्वपूर्ण मानी जाने वाली सड़कों, पुलों व टनल के अधूरे कामों को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसको लेकर सभी की राय भी ली गई। बैठक में डीसी सलोनी राय, विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, विधायक पवन गुप्ता, विधायक सुनील भारद्वाज, विधायक आरएस पठानिया, डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद सहित व्यापार मंडल के सदस्य आदि उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहलगाम हमले के बने हालात के मद्देनजर यह बैठक की गई है।
विज्ञापन

सुरक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। सिविल सोसायटी की भी राय जानी गई है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद हालात नाजुक हैं इसलिए हमारा प्रयास है कि सुरक्षा की दृष्टि से कहीं कोई चूक न रहे। इसके लिए महत्वपूर्ण टनलों, सड़कों और पुलों के रुके विकास कार्याें को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उधमपुर एयरफोर्स हवाई अड्डे पर कॉमर्शियल हवाई सेवा शुरू करने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है। उधमपुर जिला हमेशा राष्ट्रवाद का बड़ा उदाहरण रहा है और ऐसे हालात में हमेशा प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी तरह की चिंता और घबराने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार काफी सोच विचार के साथ कदम उठा रही है और हम संकट से उबरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं, बैठक के दौरान पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगाों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed