{"_id":"6819271eef7325dfca0a18b6","slug":"jammu-udhampur-school-games-jammu-news-c-10-jmu1045-605576-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जोनल लेवल इंटर स्कूल टूर्नामेंट का आगाज, अंडर 14 ब्वॉयज के हुए मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जोनल लेवल इंटर स्कूल टूर्नामेंट का आगाज, अंडर 14 ब्वॉयज के हुए मुकाबले
Tue, 06 May 2025 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 06 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पहले दिन कबड्डी और वॉलीबाॅल में ब्रह्मऋषि बावरा शांति विद्या पीठ सहित खो-खो में जीएचएस मल्हाड़ ने बाजी मारी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। खेल विभाग की ओर से मिनी स्टेडियम उधमपुर में सोमवार को अंडर- 14 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों के लिए कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और कुश्ती के जोनल स्तरीय अंतर स्कूल मुकाबले शुरू किए गए। टूर्नामेंट का आयोजन जोनल फिजिकल ऑफिसर दीप कुमार व जिला खेल अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा की देखरेख में किया जा रहा है।
जोन उधमपुर के विभिन्न 38 सरकारी और 13 निजी संस्थानों से लगभग 557 लड़कों ने टूर्नामेंट में भाग लिया। उद्घाटन समारोह के मौके पर एडीडीसी राजिंदर सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों, जेडपीईओ और जोन उधमपुर के सभी फील्ड स्टाफ को खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उनके बेहतरीन प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को समाज में शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से फिट रहने के लिए खेल गतिविधियों में अधिक भाग लेने और उन्हें ड्रग्स और समाज की अन्य बुराइयों से दूर रखने पर जोर दिया। पहले दिन हैंडबाल के ट्रायल का आयोजन कर टीम का चयन किया गया। जबकि अन्य खेलों के परिणाम इस प्रकार रहे :
खेल - विजेता - उपविजेता - स्कोर
1. कबड्डी - बीबीएसवीपी - इंदिरा अकेडमी चोपड़ा शाप - 13-08
2. खोखो - जीएचएस मल्हाड़ - जीएचएस गंडाला - 3- 0
3. वॉलीबाल - बीबीएसवीपी - जीएमएस शक्ति नगर - 2 - 0 सेटस
कुश्ती - वर्ग - विजेता - स्कूल
- 20 किग्रा - शाहिद - जीएमएस क्रिमची
- 25 किग्रा - संदीप सिंह - जीएचएस नरोर
- 30 किग्रा - इफ्तियाज - जीएंडबी हॉस्टल उधमपुर
- 35 किग्रा - रिजवान चौधरी - जीएचएसएस बट्टल बालियां
- 40 किग्रा - अमरवीर सिंह - लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट
- 45 किग्रा - मुजफ्फर - जीएचएसएस क्रिमची
- 50 किग्रा - मोहम्मद असलम - जीएंडबी हॉस्टल उधमपुर
इस मौके पर पीईएम संतोष अबरोल, राकेश साहनी, स्वर्ण दीप सिंह, पीईटी कंचन बाला, कुमारी निर्मल, विनोद कुमार, भारत भूषण, आशुतोष गुप्ता, रोहित कुमार, रणबीर सिंह, अंजू बाला, पंकज भरद्वाज ने अंपायरिंग की। उनके साथ पीईटी मीनू, कमलजीत कौर, सुनीता गुप्ता, वर्षा, भूपिंदर सिंह, आशा, मीनाक्षी, अंशू खन्ना, अशोक शर्मा, मीनाक्षी, विक्की शर्मा, सोनाली, रोशी गुप्ता, अतुल कुमार, मुकेश कुमार, तन्शिका शेख, ममता और सुनील कुमार आदि स्टाफ भी मौजूद था।